Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सही दिशा में लगी घड़ी खोल सकती है तरक्की के रास्ते, पढ़ें फेंगशुई के ये टिप्स

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 11:58 AM (IST)

    फेंगशुई के मुताबिक अगर आप घर में चीजों को सही दिशा में रखते हैं, तो इससे भी पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना रहता है। ...और पढ़ें

    फेंगशुई के अनुसार दीवार घड़ी की सही दिशा (Picture Credit: Freepik)

    फेंगशुई के अनुसार दीवार घड़ी की सही दिशा (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. फेंगशुई में बताई गई है घड़ी लगाने की सही दिशा

    2. घर में गोल या पेंडुलम घड़ी लगाना है लाभकारी

    3. नकारात्मकता से बचने के लिए घर न रखें बंद घड़ी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घड़ी सिर्फ समय दिखाने का काम ही नहीं करती, बल्कि अगर आप फेंगशुई (चीनी वास्तु शास्त्र) नियमों का ध्यान रखते हुए अपने घर की सही दिशा में घड़ी को लगाते हैं, तो यह आपका समय बदल भी सकती है।

    आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फेंगशुई के अनुसार किस प्रकार आप दीवार घड़ी को सही दिशा में लगाकर सकारात्मक प्रभाव देख सकते हैं। चलिए पढ़ते हैं इस बारे में।

    किस दिशा में लगाएं घड़ी

    फेंगशुई और वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, घर की उत्तर या फिर पूर्व दिशा की दीवार पर आप घड़ी लगा सकते हैं। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। फेंगशुई में इन दिशाओं को समृद्धि, विकास और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिशा में घड़ी को लगाते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और सफलता के योग बनने लगते हैं।

    फेंगशुई के जरूरी नियम

    फेंगशुई के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में आप नीली या फिर सफेद रंग की गोल घड़ी लगा सकते हैं। इसके साथ ही पूर्व दिशा में भी गोल आकार की घड़ी लगाने से ऊर्जा का सुचारू रूप से प्रवाह होता रहता है। इसके साथ ही आप अष्टभुजाकार (Octagonal), अंडाकार (oval) या फिर पेंडुलम वाली घड़ी भी घर में लगा सकते हैं, जो शुभ परिणाम देती है।

    Wall Clock ai

    (Picture Credit- AI Generated)

    भूल से भी न करें ये काम

    फेंगशुई में माना गया है कि दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही आपके कामों में भी रुकावट पैदा होती है। इसके साथ ही घड़ी को कभी भी मेन डोर या किसी भी कमरे के दरवाजे के ऊपर टांगने से बचना चाहिए। साथ ही बिस्तर के सीधे सामने या ऊपर भी घड़ी न लगाएं। ऐसा करने से घर के सदस्यों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    इस बात का भी पूरी तरह से ध्यान रखें कि घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह रुके हुए विकास का संकेत देती है। साथ ही इससे नेगेटिव एनर्जी भी बढ़ने लगती है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि या तो आप उस घड़ी को तुरंत ठीक करवा लें या फिर घर से बाहर कर दें।

    यह भी पढ़ें - खूब मेहनत के बाद भी नहीं टिक रहा पैसा? अनजाने में की गई ये 5 वास्तु गलतियां हो सकती हैं कंगाली की वजह

    यह भी पढ़ें - दीपक में गोल बत्ती जलाएं या लंबी, सुधार लें अपनी गलती, क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।