Vastu Tips: घर में धातु का कछुआ रखने से बढ़ सकती है तरक्की, बस ध्यान रखें ये दिशा
अक्सर हम घर की सजावट के लिए कई तरह की चीजें रखते हैं। वहीं अगल-अलग धातुओं से बनी कछुए की मूर्ति रखने का भी प्रचलन है, जो केवल सजावट का ही काम नहीं करत ...और पढ़ें
-1773117217157_m.webp)
Vastu Tips: घर में धातु का कछुआ रखने के मिलते हैं कई फायदे (AI Generated Image)
HighLights
वास्तु में बताई गई है धातु का कछुआ रखने की सही दिशा
हमेशा घर के अंदर की ओर होना चाहिए कछुए का मुख
सुख और समृद्धि लाता है वास्तु के अनुसार रखा कछुआ
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धातु से बनी कछुए की मूर्ति (Tortoise statue vastu tips) को घर में रखना वास्तु और फेंगशुई दोनों की ही दृष्टि से काफी शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र में कछुए को सुख, समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। अगर वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए आप कछुए की मूर्ति को अपने घर में रखते हैं, तो इससे आपको अद्भुत परिणाम मिल सकते हैं।
क्या है सही दिशा
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में धातु का कछुआ रखने के लिए उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा सबसे उत्तम है। यह दिशा में इस मूर्ति को रखने से सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही करियर में स्थिरता लाती है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि कछुए का मुख हमेशा घर के अंदर की ओर होना चाहिए, बाहर की तरफ नहीं। इस बातों का ध्यान रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
इन बातों का रखें खास ख्याल
- कछुए की मूर्ति ऐसी होनी चाहिए जिसे आप पानी में रख सकें। पानी में रखा कछुआ वास्तु के अनुसार, अच्छे परिणाम देता है।
- कछुए वाले पात्र का पानी रोजाना बदलना चाहिए, क्योंकि साफ पानी से सकारात्मकता बनी रहती है।
- कछुए की मूर्ति को ऐसे स्थान पर रखें जहां पर्याप्त रोशनी हो। इसे भूलकर भी अंधेरे वाले स्थान पर नहीं रखना चाहिए। वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता और इससे मूर्ति से मिलने वाला लाभ भी कम हो सकता है।
कछुआ रखने के अद्भुत लाभ
अगर आप वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हुए अपने घर में कछुए की मूर्ति को रखते हैं, जो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं जैसे -
- घर में सुख-शांति बनी रहती है और व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है।
- कछुए की मूर्ति (metal tortoise) घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखती है।
- सही दिशा और स्थान पर रखी हुए कछुए की मूर्ति आपको करियर और व्यापार के लिए भी लाभ पहुंचाती है।
किस धातु का होना चाहिए कछुआ
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि आप अपनी सुविधा के अनुसार, घर में पीलत, सोने या चांदी से बना कछुआ रख सकते हैं, जो बहुत ही शुभ माने जाते हैं। इसके साथ ही क्रिस्टल का कछुआ रखना भी काफी शुभ माना गया है। साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि आप बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन अपने घर में कछुए की मूर्ति ला सकते हैं, जिससे आपको विशेष लाभ मिलता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - घर में लगा रहे हैं बांस का पौधा? तो जान लें सही दिशा, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: गलत जगह रखा डस्टबिन ला सकता है कंगाली, घर में इस दिशा में रखें कूड़ेदान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।