Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या गंदे जूते भी Aura और एनर्जी पर बुरा असर डालते हैं? जानिए जूतों की धूल और निगेटिविटी का रिश्ता

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 10:30 AM (IST)

    वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, गंदे जूते न केवल नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करते हैं बल्कि शनि ग्रह को भी प्रभावित कर सकते हैं। जूतों की नियमित सफाई आत्मविश ...और पढ़ें

    गंदे जूते क्यों हीं पहनने चाहिए? (Picture Credit- AI Generated)

    गंदे जूते क्यों हीं पहनने चाहिए? (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हममें से ज्यादातर लोगों रोजाना साफ कपड़ों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन जूतों की साफ-सफाई को आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो जब तक जूते पर अधिक धूल, मिट्टी या दाग न दिखाई देने लगे, तब जूतों को साफ ही नहीं करते हैं। वास्तु और ज्योतिषीय मान्यताओं में इसे सिर्फ साफ-सफाई के रूप में ही नहीं देखा जाता है, बल्कि व्यक्ति की ऊर्जा, आभा (Aura) और जीवन में आने वाले प्रभावों से भी जोड़कर देखता है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, जूते हमारे शरीर के उस हिस्से से जुड़े रहते हैं, जो सीधे पृथ्वी के संपर्क में आते हैं। दिनभर बाहर घूमने के दौरान जूते पर धूल, गंदगी और कई तरह की नकारात्मक ऊर्जाएं आकर्षित होती हैं। माना जाता है कि, अगर जूते लगातार गंदे ही रहते हैं, तो यह घर और व्यक्ति दोनों पर नकारात्मक प्रभाव दिखाते हैं।

    जूते की गंदगी का ज्योतिषी संबंध?

    ज्योतिष शास्त्र में पैरों का संबंध मुख्य रूप से शनि ग्रह से माना गया है। शनि ग्रह को अनुशासन, कर्म और साफ-सफाई से जोड़कर देखा जाता है। कई ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि, पैर और उससे जुड़ी वस्तुओं का ध्यान न रखने पर या उपेक्षा करने पर शनि ग्रह का संतुलन बिगड़ सकता है। इसलिए जूतों को हमेशा साफ-सुथरा रखना सिर्फ दिखावा ही नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए भी जरूरी है।

    गंदे जूतों का आभा पर प्रभाव

    आध्यात्मिक मान्यताओं के मुताबिक, व्यक्ति के चारों एक ऊर्जा क्षेत्र होता है, जिसे आमतौर पर हिंदी में आभा और इंग्लिश में Aura कहा जाता है। जब कोई व्यक्ति लगातार गंदे या बदबूदार जूते पहनता है, तो उसके आत्मविश्वास, मानसिक स्थिति और आभा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साफ जूते पहनने से जीवनशैली में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    खबरें और भी

    कपड़े रोज बदलते हैं, लेकिन जूते क्यों नहीं?

    लोग कपड़े तो रोजाना बदलते हैं, लेकिन जूतों की गंदगी को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि घर में प्रवेश करने वाले जूते भी कपड़े की ही तरह काफी जरूरी है। अगर जूते लगातार गंदे हैं या उसपर धूल जमी हुई तो यह नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

    गंदे जूते और शनि का कनेक्शन

    गंदे जूते से जुड़े उपाय

    • सबसे पहले तो जूते को रोजाना साफ करना चाहिए।
    • फटे, टूटे या काफी ज्यादा गंदे या पुराने जूतों का इस्तेमाल लंबे समय तक करने से बचना चाहिए।
    • कभी भी घर के मुख्य द्वारा पर गंदे जूतों का ढेर न लगाए।
    • पहनने वाले जूते को व्यवस्थित करने के साथ समय-समय पर साफ करना बेहद जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- हद से ज्यादा सोना और गुस्सा करना: जानिए कैसे ये 6 आदतें इंसान को अंदर से खोखला कर देती हैं?

    यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं दे रहे कंगाली को न्योता? टूटे बर्तन में भोजन करने से घेर सकती है दरिद्रता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।