Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी नौकरी में प्रमोशन के लिए ऑफिस डेस्क पर रखते हैं मनी प्लांट? वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 07:08 PM (IST)

    ऑफिस डेस्क पर मनी प्लांट रखने से करियर में उन्नति और प्रमोशन के योग बनते हैं, लेकिन इसके लिए वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। सही दिशा, देखभाल और साफ-स ...और पढ़ें

    ऑफिस डेस्क पर मनी प्लांट: करियर में तरक्की के लिए वास्तु के महत्वपूर्ण नियम (Picture Credit: AI Generated)

    ऑफिस डेस्क पर मनी प्लांट: करियर में तरक्की के लिए वास्तु के महत्वपूर्ण नियम (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करियर में उन्नति पाना हर किसी का सपना होता है। हम सभी इसके लिए कड़ी मेहनत तो करते ही हैं और वास्तु के नियमों का पालन भी करते हैं जिससे आपकी नौकरी में किसी तरह की बाधा न आए।

    यही नहीं कुछ ऐसे उपाय भी होते हैं जो वर्कप्लेस में समृद्धि और उन्नति को अकर्षित करते हैं, इन्हीं में से एक है ऑफिस डेस्क में मनी प्लांट रखना।

    आपने अक्सर अपने ऑफिस कलीग्स की डेस्क पर यह प्लांट रखा देखा होगा। हो सकता है कि आप भी इसे अपनी डेस्क पर रखते हों। हालांकि, कई बार इस पौधे को रखते समय की गई कुछ वास्तु से जुड़ी गलतियां उन्नति को रोक भी सकती हैं। आइए आपको बताते हैं अगर आप भी नौकरी में उन्नति पाने के लिए और वास्तु ठीक रखने के लिए डेस्क पर मनी प्लांट रखते हैं, तो इसके लिए कौन से नियमों का पालन जरूरी होता है।

    मनी प्लांट रखने की सही दिशा

    वास्तु के अनुसार, ऑफिस में मनी प्लांट रखने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। वास्तु की मानें तो यह दिशा शुक्र ग्रह से संबंधित होती है और शुक्र को विकास और आर्थिक स्थिति से जोड़ा जाता हैं।

    जब आप ऑफिस डेस्क पर मनी प्लांट इसी दिशा में रखते हैं तो अपने आप भी नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। यही नहीं इससे करियर ग्रोथ होती है और प्रमोशन के योग भी बनते हैं। आपको मनी प्लांट सही दिशा में ही रखना चाहिए जिससे इसके पूर्ण रूप से अनुकूल प्रभाव हो सकें।

    खबरें और भी

    ऑफिस डेस्क में रखा मनी प्लांट सूखना नहीं चाहिए

    कई बार हम ऑफिस डेस्क सजाने के लिए मनी प्लांट लगा तो लेते हैं, लेकिन इसकी ठीक से देखभाल नहीं कर पाते हैं और ये पौधा या इसकी पत्तियां सूखने लगती हैं।

    अगर आप भी गलती करते हैं तो इस पौधे के पूर्ण लाभ नहीं मिलते हैं और वास्तु दोष लग सकता है। इससे आपकी उन्नति रुक भी सकती है। आप डेस्क में रखे मनी प्लांट को बीच-बीच में ऐसे स्थान पर थोड़े समय के लिए जरूर रखें जहां सूरज की हल्की रोशनी आती हो।

    बैठने के जगह के बाईं तरफ रखें मनी प्लांट

    अगर आप ऑफिस डेस्क में मनी प्लांट रखते हैं तो ध्यान रखें कि आप जिस तरफ मुंह करके बैठते हैं उसके बाईं तरफ यह पौधा रखना चाहिए। इस तरह से रखे गए पौधे के पूर्ण लाभ आपके करियर में दिखाई देते हैं और आपको जल्द ही नौकरी में उन्नति दिखने लगती है।

    इसके अलावा मनी प्लांट को हमेशा साफ स्थान पर रखना चाहिए। इसलिए ऑफिस डेस्क पर फाइलों, कागजों या अनावश्यक सामान के बीच इस पौधे को रखने से बचें। इस पौधे के आस-पास आप रोज सफाई जरूर करें।

    अगर आप भी ऑफिस डेस्क में मनी प्लांट रखते हैं तो आपको यहां बताए वास्तु नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, जिससे आपको करियर में ग्रोथ मिले और नौकरी में प्रमोशन के योग बनें।

    यह भी पढ़ें- इस दिशा में रखा मनी प्लांट घर में लाता है दरिद्रता, तुरंत हटा लें वरना होगा भारी नुकसान

    यह भी पढ़ें- Money Plant Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, चंद दिनों में चमकेगा आपका भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।