Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Job Ke Totke: कपूर के इन उपाय से जॉब में मिलेगी सफलता, नकारात्मक शक्तियां होगी दूर

    Updated: Thu, 06 Jun 2024 07:30 AM (IST)

    ऐसा माना जाता है कि पूजा-पाठ में कपूर जलाने का रिवाज प्राचीन समय से चला आ रहा है। भगवान की आरती के दौरान कपूर जलाने से सभी तरह के दोषों से छुटकारा मिल ...और पढ़ें

    Kapoor Ke Upay: कपूर के इन उपाय से जॉब में मिलेगी सफलता, नकारात्मक शक्तियां होगी दूर (Pic Credit- Freepik)
    Kapoor Ke Upay: कपूर के इन उपाय से जॉब में मिलेगी सफलता, नकारात्मक शक्तियां होगी दूर (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. कपूर का प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है।
    2. आरती में कपूर जलाने से पूजा सफल मानी जाती है।
    3. कपूर के कपूर से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Job Ke Totke: सनातन धर्म में पूजा-पाठ में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। आरती में कपूर जलाने से पूजा सफल मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर का प्रयोग नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा पाने लिए किया जाता है। अगर आपको जॉब में सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसे में कपूर के किए गए उपाय लाभकारी साबित होंगे। साथ ही नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें: Mahesh Navami 2024: महेश नवमी पर इस समय करें भगवान शिव की पूजा, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    कपूर के टोटके (Kapoor Ke Totke)

    • जॉब में सफलता पाने के लिए प्रत्येक दिन सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद कपूर जलाएं और भगवान की प्रार्थना करें। इससे जल्द जॉब लगने के योग बनते हैं।
    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर और तेजपत्ता को एक साथ जलाने से जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलती है।
    • अगर आप नकारात्मक शक्तियों का सामना कर रहे हैं, तो सोते समय तकिए के नीचे एक कपूर का टुकड़ा रखें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मानसिक स्थिति में सुधार होता है और घर की सभी तरह की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।
    • इसके अलावा धन प्राप्ति के लिए भी कपूर का उपाय लाभकारी साबित होता है। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए और वह वापस नहीं मिल रहे हैं, तो ऐसे में कपूर को लाल गुलाब के फूल पर रखें और माता रानी को अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलता है।
    • इसके अलावा परिवार में वाद विवाद और मनमुटाव की परेशानी को दूर करने के लिए कपूर को घी में भिगोकर जलाएं। वास्तु के अनुसार, इस उपाय को करने से मनमुटाव की परेशानी दूर होती है और परिवार में उत्पन्न वाद विवाद से छुटकारा मिलता है।
    • कपूर और लौंग को जलाने से घर में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही घर में परिवार के सदस्यों के बीच चल रही समस्या समाप्त होती है। दोनों को एक साथ जलाने के बाद घर में घूमाएं। इसके शुभ परिणाम आपको जल्द ही दिख जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: क्या सच में हैं 33 करोड़ देवी-देवता? धर्म ग्रंथों में इतनी बताई गई है संख्या

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।