Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    केवल घर नहीं, इन 4 स्थानों पर भी 'मोरपंख' रखने से खुलते हैं तरक्की के रास्ते

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 01:49 PM (GMT+05:30)

    मोरपंख को वास्तु शास्त्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है, जो भगवान श्रीकृष्ण और शुक्र ग्रह से संबंधित है। इसे घर के साथ-साथ वर्क डेस्क, पर्स और लैपट ...और पढ़ें

    मोरपंख के चमत्कारी लाभ (Picture Credit- AI Generated)

    मोरपंख के चमत्कारी लाभ (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मोरपंख का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है और वास्‍तु में इसे बहुत महत्‍वपूर्ण बताया गया है। मोरपंख को केवल अपने घर में नहीं बल्कि आपको हर पल अपने नजदीक रखना चाहिए, क्योंकि इससे आपका शुक्र मजबूत होता है। ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार भगवान श्री कृष्‍ण की राशि वृषभ थी और इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह माना गया है। मोरपंख को भी शुक्र ग्रह से जोड़ा जाता है।

    जो जातक इसे अपने नजदीक रखते हैं, उनके जीवन में सुख, संपत्ति, ऐश्वर्य, प्रेम, सौंदर्य, और भौतिक सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती है। तो चलिए बताते हैं वास्‍तु के हिसाब से घर के साथ-साथ आपको मोरपंख और किन स्‍थानों में जरूर रखना चाहिए।

    वर्क डेस्‍क पर रखें मोरपंख

    वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार जातकों को अपने ऑफिस में वर्क डेस्‍क पर मोरपंख जरूर रखना चाहिए। इससे आपकी सोच सकारात्‍मक होती है। मन की उलझनें शांत होती हैं करियर में उन्‍नति मिलती है और धन लाभ होता है।

    पर्स में रखें मोरपंख

    देवी लक्ष्‍मी को मोरपंख अति प्रिय है। यदि आप अपने पर्स में मोरपंख रख रहे हैं, तो इससे आपको धन लाभ हो सकता है, आर्थिक तंगी दूर हो सकती है और आपके अंदर सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। यदि मोरपंख को आप पर्स में रख रहे हैं, तो ध्‍यान रखें कि पर्स साफ हो और चमड़े का न हो। मोरपंख को लाल कपड़े में लपेटकर ही पर्स में रखें।

    खबरें और भी

    4 places to keep peacock feather vastu(Picture Credit- AI Generated)

    लैपटॉप बैग में रखें मोरपंख

    अपने काम में सफलता चाहिए, तो अपने लैपटॉप बैग के अंदर भी आपको मोरपंख रखना चाहिए। यह आपके काम और तरक्की पर बुरी नजर लगाने वालों को आपसे दूर रखता है। इससे नौकरी या व्यापार में आपकी एकाग्रता बढ़ती है, जो आपकी सफलता को निश्चित कर देती है।

    घर के मुख्‍य द्वार पर लगाएं मोर पंख

    घर के मुख्‍य द्वार पर अगर आप मोरपंख लगाते हैं, तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है। मोरपंख आपके घर को नजर दोष से भी बचाता है और श्री हरि विष्‍णु और देवी लक्ष्‍मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।इस बात का ध्‍यान रखें कि मोरपंख असली होना चाहिए और कटा-फटा नहीं होना चाहिए। मोरपंख का मुख हमेशा पूर्व या उत्‍तर दिशा की ओर होना चाहिए। इसके साथ ही मुख्‍य द्वार पर हमेशा तीन मोरपंख लगाने चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि आती है।

    यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: मोरपंख रखने की ये 5 गलत जगहें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, हो सकता है बड़ा नुकसान

    यह भी पढ़ें- Mor Pankh Ke Upay: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए घर में रखें मोर पंख, मिलेंगे ये आध्यात्मिक लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।