Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वास्तु शास्त्र: मोरपंख रखने की ये 5 गलत जगहें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, हो सकता है बड़ा नुकसान

    Updated: Mon, 18 May 2026 06:47 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की वे कौन से स्थान हैं, जहां मोरपंख गलती से भी नहीं रखना चाहिए? ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर की इन जगहों पर रखा मोरपंख खींच लाता है कंगाली।

    Vastu Tips: घर की इन जगहों पर रखा मोरपंख खींच लाता है कंगाली।

    HighLights

    1. मोरपंख को कभी भी दक्षिण दिशा में न लगाएं


    2. इसे रखने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा सबसे शुभ होती है


    3. पैरों के पास या झाड़ू की धूल पड़ने वाली जगहों पर मोरपंख न रखें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में मोरपंख को बेहद पवित्र माना गया है। भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट की शोभा बढ़ाने वाला मोरपंख घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सुख-समृद्धि लाता है।

    यही वजह है कि लोग इसे अपने घरों में लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु नियमों के अनुसार, मोरपंख रखने की भी एक सही दिशा और स्थान होता है?

    अगर इसे घर की गलत जगहों पर रख दिया जाए, तो यह फायदे की जगह भारी नुकसान और गृह क्लेश की वजह बन सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर के उन जगहों के बारे में, जहां भूलकर भी मोरपंख नहीं रखना चाहिए।

    peacock feather vastu tips

    Picture Credit - AI Generated

    बाथरूम या टॉयलेट की दीवार पर

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम या टॉयलेट में सबसे अधिक राहु और नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। अगर आपके बेडरूम या लिविंग रूम की कोई दीवार बाथरूम से सटी हुई है, तो उस दीवार पर भूलकर भी मोरपंख न लगाएं। ऐसा करने से मोरपंख की सकारात्मकता खत्म हो जाती है और घर में बीमारियां बढ़ने लगती हैं।

    कबाड़घर या अंधेरे कोनों में

    मोरपंख को हमेशा साफ-सुथरी और हवादार जगह पर रखना चाहिए। घर का स्टोर रूम, कबाड़ रखने की जगह या एकदम अंधेरे कोनों में मोरपंख रखने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। साथ ही इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है और कारोबार में लगातार घाटा होने लगता है।

    तिजोरी या धन स्थान

    लोग अक्सर धन वृद्धि के लिए तिजोरी के पास मोरपंख रखते हैं, जो कि सही है, लेकिन ध्यान रहे, मोरपंख कभी भी तिजोरी के अंदर कबाड़ के साथ या तिजोरी के ठीक नीचे फर्श के पास नहीं होना चाहिए। मोरपंख को हमेशा तिजोरी के ऊपर या उसके ठीक सामने इस तरह रखें कि उस पर रोशनी पड़ती रहे, वरना पैसा बेवजह धीरे-धीरे खर्च होने लगता है।

    खबरें और भी

    दक्षिण दिशा की दीवार पर

    वास्तु में दक्षिण दिशा को यम और पितरों की दिशा माना गया है। इस दिशा में मोरपंख लगाने से घर में भय, तनाव और मानसिक अशांति का माहौल बनता है। मोरपंख रखने के लिए सबसे सही दिशा पूर्व या उत्तर-पश्चिम मानी गई है।

    मुख्य द्वार के ठीक नीचे

    मोरपंख को हमेशा ऊंचाई पर लगाना चाहिए। इसे कभी भी घर के मुख्य द्वार के निचले हिस्से में या ऐसी जगह न लगाएं जहां आते-जाते समय इस पर किसी के पैर लगें या झाड़ू की धूल पड़े। मोरपंख का अनादर सीधे तौर पर दुर्भाग्य को बुलावा देता है।

    यह भी पढ़ें- क्या टूटे हुए बर्तन घर में रखना अशुभ होता है? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके प्रभाव

    यह भी पढ़ें- नमक का शुक्र और चंद्रमा से क्या है कनेक्शन? वास्तु शास्त्र की ये बातें शायद ही कोई आपको बताएगा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।