Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वास्‍तु टिप्‍स: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन? 'स्टडी टेबल' पर रखें यह सफेद चीज, बढ़ सकता है फोकस

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:30 PM (IST)

    वास्तु के अनुसार अगर बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता तो स्टडी टेबल पर फिटकरी यानी सफेद चीज रखें। मान्यता है इससे एकाग्रता बढ़ती है और याददाश्त तेज होत ...और पढ़ें

    स्टडी टेबल पर फिटकरी रखने के वास्तु उपाय ! (Picture Credit- AI Generated)

    स्टडी टेबल पर फिटकरी रखने के वास्तु उपाय ! (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बच्‍चों का मन बहुत चंचल होता है। छोटी सी बात पर उनका ध्‍यान पढ़ाई से हटकर किसी और चीज पर लग जाता है। ऐसे में वास्‍तु शास्‍त्र में कई सारे उपाय बताए गए हैं, जो बच्‍चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं। स्‍टडी टेबल पर फिटकरी का एक टुकड़ा रखना भी इन्‍हीं में से एक उपाय है, जो आसान होने के साथ-साथ बहुत ज्‍यादा असरदार भी है। चलिए आपको बताते हैं कि वास्‍तु में फिटकरी को किस दिशा में रखने और उसके फायदे बताए गए हैं ।

    स्‍टडी टेबल पर किस दिशा में रखें फिटकरी?

    फिटकरी को स्‍टडी टेबल पर हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में एक कोने पर रखना चाहिए। इससे जो भी नकारात्‍मक ऊर्जा होती है उससे छुटकारा मिल जाता है। ऐसा करने से बच्‍चों का मन पढ़ाई से बार-बार भटकता नहीं है। इतना हीं नहीं, इससे बच्‍चों को किसी पाठ का अभ्‍यास करने और लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है।

    स्‍टडी टेबल में फिटकरी रखने का सही तरीका?

    फिटकरी को एक साफ और काले रंग की कटोरी में रखा जा सकता है। आप इसे लाल या सफेद रंग के कपड़े में भी बांधकर रख सकते हैं। फिटकरी को कपड़े में बांधकर सामने भी रखा जा सकता है और किसी ड्रॉअर में भी इसे रखकर फायदा उठाया जा सकता है। हालांकि, बच्चों का पढ़ाई में मन बढ़ाना है, तो बेस्ट होगा कि आप इसे टेबल के ऊपर ही रखें ताकि बच्चा इसे बार-बार देख सके।

    स्‍टडी टेबल रखी फिटकरी को कितने दिन में बदलें?

    वैसे तो फिटकरी को 15 से 30 दिन के अंदर बदल देना चाहिए और पुरानी फिटकरी को पानी में घोलकर बहते पानी में बहा देना चाहिए। वहीं फिटकरी का आकार और रंग बदल रहा हो, तो आप इसे पहले भी बदल सकते हैं, क्‍योंकि यह संकेत है कि फिटकरी में नकारात्‍मक ऊर्जा समाहित हो चुकी है। ऐसी फिटकरी को बच्‍चों की स्‍टडी टेबल पर नहीं रखना चाहिए।

    खबरें और भी

    स्‍टडी टेबल पर रखी फिटकरी के फायदे

    फिटकरी की सकारात्‍मक ऊर्जा बच्‍चों की एकाग्रता में वृद्धि करती है, जिससे उनका पढ़ाई में मन लगा रहता है। इतना ही नहीं, याददाश्त को मजबूत बनाती है, जिससे उनकी पढ़ाई में सुधार होता है और उनके नंबर भी अच्‍छे आते हैं।

    अतः बच्चों की स्टडी टेबल में फिटकरी का एक छोटा-सा टुकड़ा अवश्य रखें, इससे उनके अंदर ज्ञान वृद्धि होगी और पढ़ाई करने में उनका मन लगेगा।

    यह भी पढ़ें- वास्‍तु शास्‍त्र: घर के इस कोने में कभी नहीं बिताएं अधिक समय, बुद्ध‍ि हो जाती है भ्रष्‍ट

    यह भी पढ़ें- वास्तु दोष को जड़ से खत्म करती है 'पंचमुखी हनुमान जी' की मूर्ति, होते हैं चमत्कारी फायदे

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।