Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वास्तु उपाय: बच्चों के स्टडी रूम में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, पढ़ाई से हटने लगता है मन

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

    वास्तु के अनुसार, बच्चों के स्टडी रूम में कुछ चीजें रखने से उनकी पढ़ाई में एकाग्रता भंग हो सकती है। कई बार जाने -अनजाने हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जि ...और पढ़ें

    बच्चों के स्टडी रूम से तुरंत हटा दें ये 4 चीजें, पढ़ाई में बढ़ेगा मन (Picture Credit: AI Generated)

    बच्चों के स्टडी रूम से तुरंत हटा दें ये 4 चीजें, पढ़ाई में बढ़ेगा मन (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों का पढ़ाई में मन लगाना पेरेंट्स के लिए एक मुश्किल काम होता है। कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा मेहनत के बाद भी बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं और पेरेंट्स इन्हें बच्चों या शिक्षकों की कमी मान बैठते हैं।

    अगर हम वास्तु की मानें तो कई बार घर में या बच्चों के पढ़ाई के कमरे में रखी चीजें वास्तु दोष का कारण बनती हैं और बच्चों का पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं होता है। यही नहीं इन कारणों से बच्चे पीछे रह जाते हैं।

    घर के माहौल और वास्तु का इस बात पर बहुत असर पड़ता है कि वो कितनी अच्छी तरह से पढ़ाई में मन लगा पाते हैं। जहां एक तरफ पेरेंट्स पढ़ाई के शेड्यूल और किताबों पर जोर देते हैं देते हैं, वहीं उन्हें स्टडी रूम में भी कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आइए आपको बताएं ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें पढ़ाई के स्थान पर रखने से बचना चाहिए।

    स्टडी रूम में खराब घड़ी न रखें

    आप हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बच्चों के स्टडी रूम की घड़ी कभी भी खराब या बंद नहीं होनी चाहिए। ऐसी घड़ी बच्चे के दिमाग पर गलत प्रभाव डाल सकती है और इसका बुरा प्रभाव बच्चे की पढ़ाई पर पड़ने लगता है।

    खबरें और भी

    इससे बच्चे के मन पढ़ाई में नहीं लगता है और उसे आगे बढ़ने में परेशानी हो सकती है। बंद घड़ी अपने आस-पास के औरा को भी खराब कर सकती है, इस वजह से स्टडी रूम को घड़ी खराब हो जाए तो उसे तुरंत बदलना जरूरी है।

    आर्टिफिशियल पौधे रखने से बचें

    आपको कभी भी बच्चे के स्टडी रूम में आर्टिफिशियल पौधे नहीं रखने चाहिए। ये बच्चे के जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

    इस तरह के पौधों से निकलने वाली ऊर्जा बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डाल सकती है जिससे उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है। इसके अलावा आपको इस जगह पर कभी भी कांटेदार पौधे भी नहीं रखने चाहिए। ऐसे पौधे भी नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माने जाते हैं और बच्चों का पढ़ाई से मन हटा सकते हैं।

    टूटे हुए खिलौने न रखें

    आपको बच्चों के स्टडी रूम में कभी भी टूटे हुए खिलौने नहीं रखने चाहिए। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि टूटे हुए खिलौनों में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और इसी वजह से जब आप इन्हें बच्चों के पढ़ाई के कमरे में रखते हैं तो उनका मन पढ़ाई में केंद्रित नहीं हो पाता है। इसलिए आपको ऐसा कोई सामान स्टडी रूम या टेबल पर नहीं रखना चाहिए।

    इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न रखें

    बच्चों के स्टडी रूप में आपको कभी भी कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल होने लगती है और इसका सीधा असर उनके रिजल्ट पर दिखाई देने लगता है।

    कई बार पेरेंट्स बच्चों के स्टडी रूम में टीवी भी लगा देते हैं, जिससे बच्चे पढ़ाई की जगह उसमें ही मन लगाने लगते हैं। भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए इससे बच्चा पढ़ाई की होड़ में पीछे रह सकता है।

    अगर आपके घर में भी बच्चे के स्टडी रूम में ऐसी कोई भी वस्तु रखी है तो उसे तुरंत हटा देना ही ठीक है जिससे बच्चे का मन पढ़ाई में लगे।

    यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स: बच्चों के स्टडी रूम में ये 5 चीजें रखने से पढ़ाई में बढ़ सकता है मन

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: फेंगशुई अनुसार लगा दीजिए बच्चों का कमरा… पढ़ाई में लगेगा मन, बढ़ेगी पॉजिटिविटी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।