Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर में जरूर लगाएं ये पौधे, हो जाएंगे मालामाल!

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 12:47 PM (IST)

    Vastu Tips वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधों को लगाने के नियमों का जिक्र किया गया है। शास्त्रों के अनुसार है कि घर में कुछ विशेष पेड़-पौधे लगाने से ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर में लगाएं जरूर लगाएं ये पौधे, हो जाएंगे मालामाल!
    Vastu Tips: घर में लगाएं जरूर लगाएं ये पौधे, हो जाएंगे मालामाल!

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है।
    2. हरसिंगार के पौधे से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
    3. तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधों को लगाने के नियमों का जिक्र किया गया है। शास्त्रों के अनुसार है कि घर में कुछ विशेष पेड़-पौधे लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि घर की सही दिशा में पेड़-पौधे न लगाने से इंसान को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए घर में पेड़-पौधे लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखें। चलिए जानते हैं वो कौन से पेड़-पौधे हैं, जिनको घर में लगाने से धन की प्राप्ति होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है।

    सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, तो इस पौधे को घर में उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं। रोजाना इस पौधे की पूजा-अर्चना करें और दीपक जलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से साधक को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन का लाभ मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Shiv Pujan: भगवान शंकर को बेहद प्रिय है यह स्तोत्र, इस दिन करें इसका पाठ

    सनातन धर्म में हरसिंगार के पौधे का अधिक महत्व है। हरसिंगार के पौधे से निकलने वाला फूल धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हरसिंगार के पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता हैं और घर में सुख-शांति का आगमन होता है।

    शमी का पेड़ बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में शमी का पेड़ को लगाने से इंसान को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और भगवान शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya ke Upay: मौनी अमावस्या पर करें ये अद्भुत उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'