Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर से आज ही बाहर करें ये चीजें, वरना तरक्की के मार्ग में आएगी बाधा

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 10:56 AM (GMT+05:30)

    कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि व्यक्ति जीवन में अधिक मेहनत करता है लेकिन इसके बाद भी उसको आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ता है और जीवन में सुख ...और पढ़ें

    Vastu Tips: घर से आज ही बाहर करें ये चीजें, वरना तरक्की के मार्ग में आएगी बाधा
    Vastu Tips: घर से आज ही बाहर करें ये चीजें, वरना तरक्की के मार्ग में आएगी बाधा

    HighLights

    1. संतान धर्म में वास्तु शातस्त्र का अधिक महत्व है।
    2. घर में वास्तु दोष होने से कई परेशानियां होती हैं।
    3. घर में कुछ चीजों को रखने से वास्तु दोष उतपन्न होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Dosh Ke Upay: कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि व्यक्ति जीवन में अधिक मेहनत करता है, लेकिन इसके बाद भी उसको आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ता है और जीवन में सुख-समृद्धि की परेशानी सदैव बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर के वास्तु दोष को सही करते हैं, तो इन सभी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर का वास्तु दोष सही होने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि घर में कुछ चीजों को रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसलिए घर में कुछ चीजों को भूलकर न रखें। आइए जानते हैं कि घर में किन चीजों को रखना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

    वास्तु दोष के उपाय (Vastu Dosh Ke Upay)

    -घर के मेन गेट पर टूटी कुर्सी न रखें। कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर टूटी कुर्सी रखने से घर में दरिद्रता का वास होता है। इसके अलावा घर के गेट पर टूटा खंभा होने से वहां धन की देवी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Clock: घर की इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं घड़ी, वरना बिजनेस के मार्ग में आएगी बाधा

    -अगर आप घर में वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो इसका कारण घर में रखी हुई पुरानी मैग्जीन और अखबार हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से अशुभ माना जाता है। यही वजह है कि इनको इकट्ठा होने से पहले ही घर से बाहर कर दें।

    -घर में बंद या खराब घड़ी भूलकर भी न रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से इंसान की तरक्की के मार्ग में रुकावट उत्पन्न होती है। इसलिए अगर आपके घर में बंद घड़ी है, तो उसे जल्द सही कराएं और खराब घड़ी है, तो उसे घर से बाहर करें। मान्यता है कि घर में रुकी हुई घड़ी होने से इंसान का बढ़िया समय रुक सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें, हो सकता है बड़ा नुकसान

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।