यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips For Clock: घर की इस दिशा में भूलकर भी न लगाएं घड़ी, वरना बिजनेस के मार्ग में आएगी बाधा
Vastu Tips For Clock वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवार पर टंगी घड़ी इंसान के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। ऐसा कहा जाता है कि घड़ी को घर की आर्थिक स ...और पढ़ें

HighLights
- सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है।
- वास्तु शास्त्र के नियम का पालन करना फलदायी होता है।
- घर में गोलाकार घड़ी लगाना शुभ मानी जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Clock: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में घर की सभी चीजों को रखने की दिशा का जिक्र किया गया है। मान्यता है कि वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन न करने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दीवार पर टंगी घड़ी इंसान के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। ऐसा कहा जाता है कि घड़ी को घर की आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है। अगर आप घर या ऑफिस में घड़ी को लगा रहे हैं, तो इससे पहले आप वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में अवश्य जान लें। चलिए जानते हैं घर में किस दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए।
घड़ी लगाने के वास्तु नियम
-घर में घड़ी को उत्तर या पूर्व की दीवार पर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, ये दिशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं।
यह भी पढ़ें: Lakshmi ji Puja Niyam: मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान अपनाएं ये वास्तु टिप्स, नहीं सताएगी पैसों की कमी
-घर में दक्षिण दिशा में घड़ी भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र में यह दिशा घड़ी के लिए अशुभ मानी जाती है। क्योंकि यह यम की दिशा मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिशा में घड़ी लगाने से बिजनेस के मार्ग में बाधाएं आती हैं।
-घड़ी को इंसान के आगे बढ़ते जीवन से जोड़कर देखा जाता है। बंद घड़ी से जीवन में कई तरह की रुकावट उत्पन्न होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटी, खराब या बंद घड़ी को नहीं रखना चाहिए। घर की घड़ी को समय-समय पर साफ करते हैं।
-वास्तु के अनुसार, जिस घड़ी का आकार गोल होता है। वह घर के लिए अच्छी होती है। इसलिए घर में अवश्य गोलाकार घड़ी (Round Clock) लगाएं।
अन्य विशेष बातें
- घर के मेन गेट के ऊपर घड़ी न लगाएं।
- बंद घड़ी को समय पर सही कराएं।
- खराब घड़ी को घर में न रखें।
- घड़ी को कभी भी किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए।
- घड़ी का समय आगे पीछे हो तो उसे सही करें।
- घड़ी का समय आगे या पीछे न रखें।
यह भी पढ़ें: Tijori Ke Upay: खाली नहीं होने देना चाहते अपनी तिजोरी, तो रोजाना करें ये काम
खबरें और भी
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Pic Credit Freepik