Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mandir Vastu Tips: मंदिर में की गई ये गलतियां, बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 10:49 AM (IST)

    लगभग हर हिंदू परिवार में घर में मंदिर पाया जाता है और लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार घर के मंदिर में अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्ति (Home Temple Vastu Tip ...और पढ़ें

    Mandir Vastu Tips मंदिर से जुड़े वास्तु नियम।
    Mandir Vastu Tips मंदिर से जुड़े वास्तु नियम।

    HighLights

    1. मंदिर में जरूर रखना चाहिए वास्तु नियमों का ध्यान।
    2. इन नियमों का ध्यान रखने से बनी रहती है सुख-समृद्धि।
    3. सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं मंदिर में रखी ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर के हर हिस्से में वास्तु नियमों का ध्यान रखवी जरूरी माना गया है। इसी के साथ मंदिर भी घर का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिसमें यदि आप वास्तु नियमों (Mandir Vastu Tips) का ध्यान रखते हैं, तो इससे मिलने वाले सकारात्मक परिणाम बढ़ जाते हैं।  

    रखें इन बातों का ध्यान

    कभी भी घर के मंदिर को सीधा फर्श पर नहीं रखना चाहिए। इसी हमेशा थोड़ी ऊंचाई पर रखें। इसके साथ ही आपके मंदिर में हवा और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था भी होनी चाहिए। इन नियमों का ध्यान रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

    इसके साथ ही आपका मंदिर शांत स्थान पर होना चाहिए, ताकि पूजा-पाठ के दौरान कोई विघ्न न पड़े। मंदिर में साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको वास्तु दोष का सामना न करना पड़े। वहीं अगर आपके मंदिर के नीचे जूते-चप्पल रखे हैं, तो यह भी वास्तु दोष का कारण बन सकता है।

    (Picture Credit: Freepik)

    मूर्ति रखने के नियम

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मंदिर में कभी भी शनिदेव और भगवान शिव की मूर्ति को एक साथ नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही घर के मंदिर में मां काली, राहु, केतु, और शनि देव की मूर्ति रखने भी बचना चाहिए। वरना आपको नकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं। अगर आपके मंदिर में शिवलिंग स्थापित हैं, तो उसके पास बहुत अधिक मूर्ति न रखें और एक से अधिक शिवलिंग भी अपने मंदिर में न रखें। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में लगाएं ये पौधे, पत्नी-पत्नी के बीच महकने लगेगा रिश्ता

    मंदिर की सही दिशा

    वास्तु शास्त्र में मंदिर रखने के लिए उत्तर-पूर्वी कोने यानी ईशान कोण को सबसे उत्तम माना गया है। इसी के साथ मंदिर का मुख पूर्व की ओर होना चाहिए। इन नियमों का ध्यान रखने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि  का माहौल बना रहता है।

    इसी के साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि मंदिर के पास बेडरूम या बाथरूम नहीं होना चाहिए। वरना आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    रख सकते हैं ये चीजें

    सकारात्मक परिणाम देखने के लिए आप अपने मंदिर में तुलसी का पौधा, गंगाजल और कलश आदि रख सकते हैं। इससे आपको अद्भुत परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साथ ही घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: फेंगशुई अनुसार लगा दीजिए बच्चों का कमरा… पढ़ाई में लगेगा मन, बढ़ेगी पॉजिटिविटी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।