Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Money Plant Upay: मनी प्लांट से करें ये आसान उपाय, नहीं होगी पैसों की किल्लत

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 03:55 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़-पौधे बताए गए हैं जिन्हें घर में रखने से एक सकारात्मक माहौल बना रहता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसी तरह वास्तु श ...और पढ़ें

    Money Plant Upay: मनी प्लांट से करें ये आसान उपाय।
    Money Plant Upay: मनी प्लांट से करें ये आसान उपाय।

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र में शुभ माना गया है मनी प्लांट का पौधा।
    2. सही दिशा में रखने से होती है धन में वृद्धि।
    3. व्यक्ति पर बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु की दृष्टि से मनी प्लांट के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाने से साधक की धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है। ऐसे में आप मनी प्लांट (Money Plant for home) के कुछ उपाय भी आजमा सकते हैं, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

    इस दिशा में लगाना है सही

    वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा को वास्तु कुबेर देव और मां लक्ष्मी की दिशा माना जाता है। इसके अलावा आप पूर्व दिशा भी मनी प्लांट को लगा सकते हैं। लेकिन भूलकर भी इसे दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए, अन्यथा बुरे परिणाम मिल सकते हैं।

    दूर होगी पैसों की तंगी

    यदि आपको लंबे समय से धन की समस्या बनी हुई है, तो इसके लिए आप मनी प्लांट का ये उपाय कर सकते हैं। इसके लिए गुरुवार के दिन मनी प्लांट के पौधे में पीले रंग का कलावा या फिर लाल रंग का धागा सात बार लपेटकर बांध दें। ऐसा करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। इस उपाय से आपको अपनी स्थिति में लाभ देखने को मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें - Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्‍लांट, सुख और समृद्धि में होगी वृद्धि

    नहीं होगी धन की कमी

    शुक्रवार के दिन मनी प्लांट के पौधे में पानी में थोड़ा-सा कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाना चाहिए। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से साधक को किसी भी प्रकार की आर्थिक ती का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही आप रोजाना सुबह उठकर भी मनी प्लांट के पौधे में दूध चढ़ा सकते हैं, इससे भी आपको लाभ देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।