Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    New Year 2024: नए साल में घर लाएं ये 5 चीजें, बदल जाएगी आपकी किस्मत

    By Jagran NewsEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 12:10 PM (IST)

    नव वर्ष 2024 को आने में बस अब कुछ ही दिन बाकी हैं। सभी लोगों की चाहत होती है कि नया साल लोगों के जीवन के लिए खुशहाली लेकर आए। इसके लिए लोग नव वर्ष के ...और पढ़ें

    New Year 2024: नए साल में घर लाएं ये 5 चीजें, जीवन में आएगी खुशहाली
    New Year 2024: नए साल में घर लाएं ये 5 चीजें, जीवन में आएगी खुशहाली

    HighLights

    1. नव वर्ष 2024 को आने में बस अब कुछ ही दिन बाकी हैं।
    2. घर में तुलसी का पौधा होना बेहद शुभ माना जाता है।
    3. मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण जी को बेहद पसंद है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। New Year 2024: नववर्ष 2024 को आने में बस अब कुछ ही दिन बाकी हैं। सभी लोगों की चाहत होती है कि नया साल जीवन के लिए खुशहाली लेकर आए। इसके लिए लोग नव वर्ष के दिन कई तरह की चीजों को घर लाते हैं, जो उनके जीवन के लिए विशेष फलदायी होती है घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। यदि आप भी चाहते हैं कि नया साल खुशियों और सुख, समृद्धि और पैसों से भरा हो, तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को बताया गया है। जिनको आप नए साल में घर जरूर लाएं। आइए जानते हैं-

    तुलसी

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होना बेहद शुभ माना जाता है। आप नए साल में तुलसी का पौधा घर जरूर लगाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

    मोर पंख

    मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण जी को बेहद पसंद है। मान्यता के अनुसार, जिस घर में मोर पंख होता है। उस स्थान पर मां लक्ष्मी वास करती हैं, तो आप नए साल के अवसर पर मोर पंख जरूर घर लाएं।

    यह भी पढ़ें: Maa Narmada Temple: बिना पिलर के बाढ़ में भी डटकर खड़ा रहता है जबलपुर यह मंदिर, जानिए इसकी अन्य विशेषताएं

    चांदी का कछुआ

    इसके अलावा नए साल में चांदी का कछुआ खरीदना बेहद फलदायी माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप नए साल में चांदी के कछुए को घर लाते हैं, तो इससे घर में सुख और समृद्धि का वास होगा। चांदी के कछुए को शुभ माना जाता है। 

    शंख

    सनातन धर्म में शंख को पूजनीय और पवित्र माना जाता है। अगर आप शंख को घर में रखते हैं, तो इससे सुख और समृद्धि का आगमन होता है। आप नए साल में शंख को घर जरूर लाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शंख के होने से आर्थिक संपन्नता हमेशा बनी रहती है।

    लाफिंग बुद्धा

    वास्‍तु शास्त्र के अनुसार, नए साल में लाफिंग बुद्धा को खरीदना शुभ होता है। लाफिंग बुद्धा घर लाने से खुशियों का आगमन होता है और परिवार में लोगों के बीच हमेशा प्यार बना रहता है। यदि आप नव वर्ष में लाफिंग बुद्धा को घर ला रहे हैं, तो इसे ड्रॉइंग रूम के मुख्य द्वार पर रखें। माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा को सही दिशा में रखने से आपको जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Garuda Purana: मृत्यु के बाद आत्मा के साथ क्या होता है? गरुण पुराण की ये बाते जानकर रह जाएंगे हैरान

    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'