Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Darbar: रामनवमी पर घर की इस दिशा में लगाएं राम दरबार, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 11:07 AM (IST)

    चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान श्रीराम धरती पर अवतरित हुए थे। शास्त्रों के अनुसार श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं। इसलिए ...और पढ़ें

    Ram Darbar: रामनवमी पर घर की इस दिशा में लगाएं राम दरबार, जीवन में होगा खुशियों का आगमन
    Ram Darbar: रामनवमी पर घर की इस दिशा में लगाएं राम दरबार, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

    HighLights

    1. देशभर में उत्साह के साथ रामनवमी मनाई जाती है।
    2. इस बार रामनवमी 17 अप्रैल को है।
    3. इस दिन घर में राम दरबार की मूर्ति लगाना शुभ होता है।

    धर्म डेस्क,  नई दिल्ली। Vastu Tips for Ram Darbar: रामभक्त रामनवमी के पर्व का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों की मानें तो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। इस बार 17 अप्रैल को रामनवमी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रामनवमी के शुभ अवसर पर घर में उचित दिशा में राम दरबार की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करने से साधक को जीवन में अपार खुशियां प्राप्त होती हैं और कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आप भी रामनवमी पर घर में राम दरबार की प्रतिमा या मूर्ति विराजमान कर रहे हैं, तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि राम दरबार किस दिशा में लगाना शुभ होता है।

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir: रामनवमी पर रामलला का ऐसे होगा सूर्य अभिषेक, भव्य होगा नजारा

    इस दिशा में लगाएं राम दरबार

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति घर की पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। माना जाता है कि घर में राम दरबार उचित दिशा में लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच सदैव सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।

     

    वास्तु शास्त्र में वर्णन किया गया है कि घर में उचित दिशा में राम दरबार की मूर्ति या तस्वीर लगाने से इंसान के जीवन की सभी तरह की समस्याएं खत्म होती हैं। श्रीराम दरबार में भगवान श्री राम पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान के साथ बैठे हैं। यह दरबार भगवान राम के राज्य और उनके नियमों को दर्शाता है।

    राम दरबार की पूजा मिलते हैं फायदे

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राम दरबार की विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को भगवान राम, मां सीता, भगवान लक्ष्मण के साथ-साथ हनुमान जी की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इंसान के बिगड़े हुए कार्य पूरे होने लगते हैं। ऐसा माना जाता है कि रोजाना राम दरबार की पूजा करने से सुख- शांति की प्राप्ति होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ram Navami 2024: राम नवमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।