सिर्फ सजावट नहीं, एक बेहतरीन 'एयर प्यूरीफायर' भी है रबर प्लांट: वास्तु के अनुसार जानें इसके अनगिनत फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रबर प्लांट घर में सकारात्मक ऊर्जा, स्थिरता और समृद्धि लाता है, साथ ही हवा को शुद्ध करता है। इसे सही दिशा में रखने से व्यापार ...और पढ़ें
-1785406837311_m.webp)
वास्तु शास्त्र में रबर प्लांट से जुड़े लाभ (Picture Credits- AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधों को घर में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि भारतीय दर्शन में हरे-भरे पौधे नव जीवन, सफलता और प्राकृतिक संतुलन का प्रतीक माना जाता है, जो घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के साथ वातावरण को शुद्ध बनाए रखने में भी मदद करता है। ऐसा ही एक खास पौधा जो दिखने में काफी शानदार होने के साथ जल्दी ग्रो करता है और इस पौधे का नाम है रबर प्लांट।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रबर प्लांट लगाने से हवा में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट होने के साथ वायु की गुणवत्ता में बेहतर सुधार करता है। यह सिर्फ एक इनडोर प्लांट ही नहीं, बल्कि पारंपरिक वास्तु सिद्धांतों के मुताबिक सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने के साथ घर में स्थिरता और समृद्धि लाने का भी काम करती है। आप इसे अपने घर, वर्कप्लेस, ऑफिस, दुकान कहीं भी सजावटी पौधे के रूप में रख सकते हैं।
-1785406786211.jpg)
रबर प्लांट कहां रखें?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रबर प्लांट रखन के लिए सबसे बेस्ट जगह लिविंग रूम, प्रवेश द्वार और बेडरूम है। इन जगहों पर रबर प्लांट हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा वर्कप्लेस, दुकान या ऑफिस में इस पौधे को हमेशा रिसेप्शन, केबिन या प्रवेश द्वार के सामने रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में रबर प्लांट के लाभ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में या कहीं भी रबर प्लांट रखने से पैसा और समृद्धि बनी रहती है। घर का वातावरण सकारात्मक और स्थिर रहता है। इसके अलावा बिजनेस और करियर में ग्रोथ बनी रहती है। रबर प्लांट का पौधा लोकप्रिय एयर प्यूरीफाइंग इनडोर पौधों में गिना जाता है।
खबरें और भी
घर में रबर प्लांट रखने से जुड़ी इन बातों का रखें खास ध्यान
रबर प्लांट को हमेशा घर के दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में इसे रखने से बचना चाहिए।
इसके अलावा पौधे का हमेशा ध्यान रखें। पत्तों को सूखने न दें और नियमित रूप से उनका देखभाल करें।
सूखे हुए पत्तों या पीले पड़ चुके पत्तों को समय रहते हटा देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- लिली के फूलों से महकेगा घर का हर कोना, किस दिशा में रखने से आएगी सुख-समृद्धि?
यह भी पढ़ें- केवल पौधे नहीं, बल्कि गमलों का रंग भी बदल सकता है आपके घर का माहौल, मिल सकते हैं ये लाभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।