Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लिली के फूलों से महकेगा घर का हर कोना, किस दिशा में रखने से आएगी सुख-समृद्धि?

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 03:15 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, लिली के फूल घर में शांति, पवित्रता और सकारात्मकता लाते हैं। इन्हें सही दिशा में रखने से तनाव कम होता है और परिवार में खुशहाल ...और पढ़ें

    लिली फूलों के लाभ (Picture Credit- AI)

    लिली फूलों के लाभ (Picture Credit- AI)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फूल केवल हमारे घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि घर के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाते हैं। वास्तु शास्त्र में भी अलग-अलग फूलों को घर में लगाने का महत्व बताया गया है। इन्हीं फूलों में से एक है लिली। लिली दिखने में काफी सुंदर लगता है। वहीं घर के वातावरण को शांत रखने में मदद करता है। आप भी अपने घर में लिली के फूल लगाने या रखने की सोच रहे हैं, तो इनका सही स्थान जानना बेहद जरूरी है, ताकि ये आपके घर में खुशहाली और शांति ला सकें। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

    लिली का वास्तु महत्व

    वास्तु के अनुसार, लिली का फूल शांति, पवित्रता और सौभाग्य को दर्शाता है। यह पौधा घर के तनाव को कम करता है और मानसिक शांति को बढ़ाता है। लिली की सकारात्मक ऊर्जा नकारात्मकता को दूर करती है और परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाए रखती है।

    किस रंग के लिली को घर में रखना होता है शुभ?

    • अगर आपको चंद्रमा को मजबूत बनाना है, तो ऐसे में आप अपने घर में सफेद रंग के लिली को कांच के वास में रखें, ताकि इसका प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक रहे।
    • शुक्र को मजबूत करना है और अच्छा जीवन जीना है, तो इसके लिए आप पिंक रंग के लिली को घर में रख सकते हैं।
    Gemini_Generated_Image_fkepbcfkepbcfkep

    Image Credit- AI

    घर में लिली के फूल रखने का सही स्थान

    • लिली के फूलों को घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। ये दिशाएं विकास और नई ऊर्जा का प्रतीक हैं, जहां लिली अपनी सकारात्मकता को बढ़ाती है।
    • लिविंग रूम में लिली को रखने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहता है।
    • लिली को शांति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे पूजा घर के पास रखना बहुत ही शुभ फल देता है।

    किन स्थानों पर न रखें लिली?

    वास्तु के नियमों के अनुसार, लिली के फूलों को कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए। लिली जैसे कोमल फूलों को रखने से घर की ऊर्जा खराब हो सकती है। इसके अलावा, इन्हें बेडरूम में रखने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इनकी खुशबू नींद में बाधा डाल सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- घर के मंदिर में क्यों नहीं लगानी चाहिए बड़ी या छोटी घंटी? वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके प्रभाव

    यह भी पढ़ें- वास्तु दोष से बचना है? घर के ब्रह्म स्थान को रखें एकदम खाली, पढ़ें क्या रखने से बचें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।