अमिताभ बच्चन के घर भी लगी है 'रनिंग बुल' की तस्वीर, आखिर क्या हैं इसके चमत्कारी फायदे?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दौड़ते हुए नंदी बैल की पेंटिंग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और धन का प्रवाह बना रहता है। ...और पढ़ें

घर की दीवार पर लगाएं रनिंग बुल की पेंटिंग्स (Picture Credits- AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर की दीवारों को सजाने के लिए अक्सर तरह-तरह की पेंटिंग्स का इस्तेमाल किया जाता है। कोई दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग्स लगाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग दीवार पर उगते हुए सूर्य की छवि लगाना बेहतर समझते हैं। लेकिन क्या आपको पता है घर में दौड़ते हुए बुल की पेंटिंग्स लगाने के फायदे।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दौड़ते हुए बुल की पेंटिंग्स लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के घर पर भी इस तरह की पेंटिंग्स लगी हुई है, जिसकी फोटो काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए जानते हैं घर में बिग बुल की पेंटिंग्स लगाने के फायदे।
घर में बिग बुल की पेंटिंग्स लगाने के फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बिग बुल की पेंटिंग्स या प्रतिमा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ धन का प्रवाह बना रहता है। बैल की मूर्ति या पेंटिंग्स लगाने के लिए घर में सबसे अच्छी दिशा साउथ ईस्ट मानी जाती है। इसके अलावा सबसे जरूरी बात बैल कभी भी खड़ी मुद्रा में न हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
बैल की पेंटिंग्स या मूर्ति दौड़ती मुद्रा में ही होनी चाहिए। घर की दीवार पर बैल की पेंटिंग्स लगाने से आर्थिक संबंधी मामलों में तेजी आती है। घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है, जो आपके मूड पर अच्छा असर दिखाता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में साउथ ईस्ट को फाईनेंनशियल कॉर्नर माना जाता है। लेकिन इस बात को याद रखना कि, बुल हमेशा आगे की ओर मूवमेंट करता हो।
खबरें और भी

Image Source- amitabhbachchan
भारतीय संस्कृति में बैल का महत्व
भारतीय संस्कृति में बैल ही नहीं सभी जानवर पूजनीय योग्य हैं। बैल का महत्व इसलिए भी अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि यह भगवान शिव के वाहन कहे जाने वाले नंदी का प्रतीक माने जाते हैं। भारतीय संस्कृति के मुताबिक, नंदी बैल के कान में अपनी इच्छा बोलने से मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में घर में दौड़ते हुए बुल की पेंटिंग्स लगाने से घर की एनर्जी पर अच्छा असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें- उल्लू की पेंटिंग से कैसे आकर्षित होती है सकारात्मक ऊर्जा? वास्तु शास्त्र में बताई गई है सही दिशा और लाभ
यह भी पढ़ें- तनाव से मुक्ति और दुश्मनों से रक्षा के लिए घर में लगाएं सांपों की ये पेटिंग्स, जानें सही दिशा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।