Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तनाव से मुक्ति और दुश्मनों से रक्षा के लिए घर में लगाएं सांपों की ये पेटिंग्स, जानें सही दिशा

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 01:04 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, सांपों से जुड़ी पेंटिंग्स घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा लाती हैं। नाग देवता, शिव के साथ सांप और जुड़वा सांपों की तस्वीरे ...और पढ़ें

    घर मे सांपों से जुड़ी पेंटिंग्स लगाने के फायदे (Picture Credit: AI Generated)

    घर मे सांपों से जुड़ी पेंटिंग्स लगाने के फायदे (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे जीवन में प्रतीकों की काफी अहम भूमिका होती है। कुछ प्रतीकों का गहरा आध्यात्मिक महत्व और अर्थ होता है, जो सकारात्मक ऊर्जा लाने का काम करती हैं। हालांकि कई आधुनिक मान्यताओं में जमीन पर रेंगने वाले सरीसृप (सांप) से जुड़ी आकृतियों को अशुभ माना जाता है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार कोई भी प्रतीक या चित्र सिर्फ सजावट मात्र नहीं होते हैं, बल्कि यह हमारे आस-पास की अनदेखी ऊर्जाओं को संतुलित करने का एकमात्र साधन होती है। सांपों से जुड़े चित्रों को सही इरादे के साथ सही दिशा में रखने से ये हमारी नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा कर सकती है। सांपों से जुड़ी कुछ ऐसी पेंटिंग्स जिसे घर में लगाने से पॉजिटिविटी बनी रहती है।

    1

    नाग देवता की पेंटिंग्स

    हिंदू परंपराओं में नागों को दिव्य रक्षक कहा जाता है। ये प्रजनन क्षमता और ब्रह्मांडीय शक्तियों का भी प्रतीक हैं। कई हिस्सों में सांपों की पूजा जीवन और मौत के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए रक्षक के रूप में की जाती है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में नाग देवता की पेंटिंग्स एक रक्षक के रूप में काम करती है। माना जाता है कि, छिपे हुए दुश्मनों से सुरक्षा पाने के लिए नाग देवता की तस्वीर घर में लगानी चाहिए। इसके लिए सही दिशा है घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा।

    खबरें और भी

    3

    भगवान शिव की सांपों के साथ पेंटिंग्स

    हिंदू धर्म में भगवान शिव को संहारक के रूप में पूजा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव की सांपों के साथ ध्यान मुद्रा वाली पेंटिंग्स घर में लगाने से संतुलन, सुरक्षा और विकास बना रहता है।

    जिन भी लोगों को मानसिक तनाव या ओवरथिंक की समस्या रहती है, उन्हें अपने घर में ऐसी पेंटिंग्स जरूर लगानी चाहिए। शिवजी की सांपों के साथ ध्यान मुद्रा वाली पेंटिंग्स को घर में लगाने के लिए उत्तर-पूर्व (ईशान) या पूर्व दिशा बेहतर मानी जाती है।

    2

    पेड़ के चारों ओर लिपटे हुए सांपों के चित्र

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लगाने के लिए एक और शुभ सांप से जुड़ा चित्र जिसमें सांप किसी भी पवित्र पेड़ के चारों ओर लिपटे हुए हो सकते हैं। इस तरह के चित्र कई लोक कथाओं में भी देखने को मिलते हैं।

    इसमें पवित्र पेड़ या वनस्पतियों से लिपटे हुए सांपों को दर्शाया जाता है, जो जीवन और ऊर्जा के नवीनीकरण का भी प्रतीक है। वास्तु शास्त्र में हरियाली, नदी, पेड़-पौधे जैसे सजीव प्राकृतिक दृश्यों के पेंटिंग्स शुभ माने जाते हैं, जिनका सीधा संबंध समृद्धि से जुड़ा होता है।

    5

    जुड़वा सांप के चित्र

    प्राचीन प्रतीकों में जुड़वा या जोड़े में मौजूद सांपों को संतुलन का प्रतीक माना जाता है। इस तरह की छवि आमतौर पर योग दर्शन में पिंगला और इ़डा जैसी अवधारणाओं से जुड़ा होता है। दो सांपों को एक-दूसरे के सामने या केंद्रीय तत्व के चारों ओर घूमते हुए दर्शाने वाली पेंटिंग्स को शुभ माना जाता है।

    4

    शेषनाग या वासुकी की पेंटिंग्स

    हिंदू पौराणिक कथाओं में शेषनाग या वासुकी जैसे नागों को शुभ माना जाता है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, शेषनाग ब्रह्मांड का आधार हैं, जबकि वासुकी ने समुद्र मंथन में अहम भूमिका निभाई थी।

    शिव के साथ इन सांपों की पेंटिंग्स को घर में लगाने से स्थिरता आती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने से बचते हैं। इस तरह की पेंटिंग्स को घर में लगाने के लिए सबसे सही दिशा उत्तर पूर्व या पूर्व है।

    यह भी पढ़ें- क्यों शिवजी की शादी में असंतुलित हो गई थी धरती और कैसे बची दुनिया?

    यह भी पढ़ें- शिव के गले से लेकर विष्णु के आसन तक: जानिए भारतीय दर्शन में सांपों का गहरा अर्थ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।