विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाना चाहते हैं शनि देव की कृपा, तो बिना देर किए घर में लगाएं ये खास पौधा

Published: Sat, 21 Mar 2026 10:05 AM (IST)

आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शनि देव को प्रिय माना गया ...और पढ़ें

इस पौधे को लगाने से मिलती है शनि देव की कृपा (AI Generated Image)

इस पौधे को लगाने से मिलती है शनि देव की कृपा (AI Generated Image)

HighLights

  1. शनि देव और भगवान शिव को प्रिय है यह पौधा

  2. वास्तु अनुसार घर के बाहर दक्षिण दिशा में लगाएं

  3. शनिवार को लगाने से मिलते हैं कई तरह के लाभ

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज हम बात कर रहे हैं शमी के पौधे (Shami Plant) की, जिसका संबंध शनि देव के साथ-साथ भगवान शिव से भी माना गया है। वास्तु शास्त्र में भी इस पौधे को घर में लगाना काफी शुभ माना गया है। अगर आप घर में शमी का पौधा लगाना चाहते हैं, तो कुछ वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखें। चलिए जानते हैं इस बारे में।

किस दिशा में लगाएं शमी का पौधा

वास्तु के अनुसार, शमी के पौधे को हमेशा घर के बाहर, जैसे कि बालकनी, छत या गार्डन में लगाना चाहिए। इसे कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। आप इसे घर की दक्षिण दिशा में लगा सकते हैं, जो शुभ माना गया है। साथ ही वास्तु शास्त्र में शमी का पौधा लगाने के लिए घर की पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को भी उत्तम माना गया है।

shami_tree ग

मिलते हैं ये अद्भुत लाभ

  • अगर आप घर में शमी का पौधा लगाते हैं और नियमित रूप से इसकी पूजा-अर्चना करते हैं, तो इससे आपको शनिदेव की कृपा मिलती है।
  • शमी के पत्तों को शिवलिंग पर भी अर्पित करने से महादेव का आशीर्वाद मिलता है।
  • कुंडली में मिलने वाले अशुभ ग्रहों के प्रभाव से भी राहत मिलती है।
  • हर शनिवार शमी के पेड़ की पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे शनिदशा का प्रभाव कम होता है।
  • किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, तो उसे घर में शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए।
  • शमी का पौधा घर में लगाने से विवाह में आ रही बाधा से भी मुक्ति मिल सकती है।
Shami Plant AI
(AI Generated Image)

इन बातों का रखें ध्यान

शमी का पौधा लगाने के लिए शनिवार के दिन को सबसे उत्तम माना गया है, क्योंकि यह दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। इस बात का भी खास तौर से ध्यान रखें कि शमी के पौधे पर सीधी धूप नहीं पड़नी चाहिए।

अगर आप इसे मुख्य द्वार के पास लगा रहे हैं तो इसे इस प्रकार लगाएं कि बाहर से देखने पर यह मुख्य द्वार के दाईं ओर हो। शमी के पौधे को बहुत अधिक पानी की जरूरत नहीं होती, इसलिए इसे इतना ही पानी दें कि मिट्टी में नमी बनी रहे, लेकिन पानी जमा न हो। आप नियमित रूप से भी शमी के पौधे को जल अर्पित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Plants Vastu Tips: घर में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं ये पौधे, वास्तु से जानें लगाने की सही दिशा

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: वास्तु की मदद से नए घर में इस तरह बढ़ाएं पॉजिटिविटी, दूर होंगी सभी अड़चन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।