बिस्तर के नीचे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, बनती हैं वास्तु दोष का कारण
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर के नीचे कुछ चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।

बिस्तर के नीचे न रखें ये 5 चीजें, घर में आ सकती है नकारात्मकता
HighLights
जूते-चप्पल बिस्तर के नीचे रखने से बचें।
टूटा सामान और झाड़ू तुरंत हटा दें।
नुकीली वस्तुएं व जरूरी कागजात न रखें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में रखी हर चीज के लिए एक सही स्थान होता है। चीजों के निर्धारण के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है। वास्तु के अनुसार, आपके बिस्तर के नीचे की जगह भी सकारात्मकता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है।
लोग अक्सर इस जगह का इस्तेमाल स्टोरेज की तरह करने लगते हैं और कुछ सामान यहां पर रख देते हैं। बहुत से लोग यह नहीं जानते कि बिस्तर के नीचे गलत चीजें रखने से आपकी शांति, नींद और सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
यही नहीं ऐसी चीजें आपके लिए वास्तु दोष का बड़ा कारण भी बन सकती हैं। अगर आप बिस्तर के नीचे कुछ सामान रखते हैं तो आज ही अपनी इस आदत को बदल डालें। यहां जानें कि आपको कौन सी चीजें गलती से भी बिस्तर के नीचे नहीं रखनी चाहिए।
जूते या चप्पल
वास्तु के अनुसार, अपने बिस्तर के नीचे आपको कभी भी नए या पुराने किसी भी तरह के जूते या चप्पल नहीं रखने चाहिए। जूतों के माध्यम से बाहर की गंदगी और नेगेटिव एनर्जी घर के भीतर आ सकती है और आपके घर में वास्तु दोष लग सकता है है। इससे आपके बेडरूम का शांत माहौल भी खराब हो सकता है। आप अपने जूते या चप्पल सोने की जगह से दूर किसी सही शू-रैक में रखें तो बेहतर होगा।
टूटा हुआ सामान
आपको कभी भी बिस्तर के नीचे कोई टूटा या पुराना सामान नहीं रखना चाहिए। ये आपके सोने के स्थान में नेगेटिव एनर्जी का सबसे बड़ा कारण बन सकता है।
टूटी हुई घड़ियां, फोटो फ्रेम या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसी चीजें कभी भी बिस्तर के नीचे न रखें।
बिस्तर के नीचे न रखें झाड़ू
अक्सर लोग बिस्तर के नीचे झाड़ू रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपकी सबसे बड़ी गलतियों में से एक हो सकता है। इस स्थान पर झाड़ू रखने से वास्तु दोष तो लगता ही है और आपकी आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर हो सकता है।
नुकीली वस्तुएं और औजार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, चाकू, कैंची, कील और हथौड़ा जैसी नुकीली चीजें आपको कभी भी बिस्तर के नीचे नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, नुकीली वस्तुएं नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करती हैं और मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। यही नहीं इससे आपके घर में वास्तु दोष भी लग सकता है।
फोटो या जरूरी पेपर्स न रखें
वास्तु के अनुसार, आपको अपने बिस्तर के नीचे कभी भी फैमिली फोटो या कोई जरूरी पेपर जैसे पासपोर्ट या किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र बिस्तर के नीचे नहीं रखने चाहिए। इससे पारिवारिक कलह-कलेश बढ़ सकता है और आपको किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है। यही नहीं ये घर के लिए वास्तु दोष का एक बड़ा कारण भी बन सकता है।
अगर आप भी अपने बेडरूम में बिस्तर के नीचे इनमें से कोई भी चीज रखते हैं, तो इन्हें तुरंत हटा दें। ये चीजें नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करती हैं और वास्तु दोष का कारण भी बनती हैं।
यह भी पढ़ें- घर में जूते-चप्पल रखने से जुड़ी ये गलतियां बन सकती हैं वास्तु दोष का कारण
यह भी पढ़ें- किचन की इन 4 चीजों को भूलकर भी गलत जगह पर न रखें, आ सकती है कंगाली और लगेगा वास्तु दोष
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
