विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किचन की इन 4 चीजों को भूलकर भी गलत जगह पर न रखें, आ सकती है कंगाली और लगेगा वास्तु दोष

Updated: Tue, 18 Aug 2026 11:37 AM (GMT+05:30)

किचन में हम कुछ चीजों को जाने अनजाने गलत जगह पर रखते हैं जिससे वास्तु दोष हो सकता है। यही ...और पढ़ें

किचन की इन 4 गलतियों से बचें, नहीं तो आ सकती है कंगाली (Picture Credit: AI Generated)

किचन की इन 4 गलतियों से बचें, नहीं तो आ सकती है कंगाली (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. तवा, चकला-बेलन, नमक और मटका गलत जगह न रखें।

  2. किचन में वास्तु दोष से बचें, आर्थिक हानि टालें।

  3. घर में खुशहाली के लिए रसोई का सही प्रबंधन करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर की चीजों को सही तरीके और सही स्थान पर रखने से कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता है, वहीं वास्तु नियमों का पालन न करते हुए चीजों का गलत तरह से निर्धारण कई समस्याओं को जन्म देता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आपके घर का किचन व्यवस्थित है तो इससे पूरे घर में खुशहाली बनी रहती है।

इसी वजह से किचन में कोई भी सामान गलत तरीके से न रखने की सलाह दी जाती है। यही नहीं अमान्य दिशा में बना किचन भी आपके जीवन के लिए आर्थिक अस्थिरता, सेहत से जुड़ी समस्याएं और रिश्तों में दूरियां ला सकता है। इसी वजह से घर बनाते समय किचन सही दिशा में बनाने के लिए कहा जाता है।

अगर आपका किचन पहले से बना हुआ है तब भी आप उसके भीतर चीजों को सही तरीके से रखकर किसी भी वास्तु दोष से बच सकते हैं। आइए आपको बताते हैं किचन में किन चीजों को भूलकर भी गलत जगह नहीं रखना चाहिए।

किचन का तवा 

किचन में रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला तवा आपको कभी भी गलत दिशा या स्थान में नहीं रखना चाहिए। किचन में तवे को इस्तेमाल के बाद उल्टा करके रख देना, गंदा तवा कभी भी सिंक में न रखें और खाली गैस पर भी न छोड़ें।

यह एक ऐसी चीज है जो वास्तु दोष का सबसे बड़ा कारण बन सकती है। तवा हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए जहां किसी बाहरी की नजर न पड़े।

चकला और बेलन

किचन में आपको चकला और बेलन कभी गलत स्थान पर नहीं रखना चाहिए। चकला या बेलन कभी भी आपको किचन में किसी भी अनाज के डिब्बे के ऊपर नहीं रखना चाहिए। भूलकर भी चकला कभी उल्टा करके न रखें और इस्तेमाल के बाद इसे सिंक में न रखें।

यही नहीं आपको चकला बेलन कभी भी इस्तेमाल के बाद गंदा नहीं छोड़ना चाहिए और इसे सिंक के नीचे भी नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा धोने के बाद सुखाकर ही रखें।

नमक का डिब्बा

वास्तु की मानें तो आपको किचन में कभी भी नमक का डिब्बा गलत जगह नहीं रखना चाहिए। आप नमक को कभी भी रसोई की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में न रखें। कभी भी इसके डिब्बे को खुला न छोड़ें और नमक आपको कभी भी अन्य मसालों के साथ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में दरिद्रता आ सकती है।

मिट्टी का मटका

अगर आप किचन में पानी का मटका रखते हैं तो इसे भूलकर भी गलत जगह पर नहीं रखना चाहिए। गलत स्थान पर रखा हुआ मटका नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर में कलह-कलेश का कारण बनता है।आपको मटका हमेशा किचन की उत्तर-पूर्ण दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण दिशा में पानी का मटका न रखें।

अगर आपके किचन में भी यहां बताई कोई भी चीज गलत जगह या गलत तरीके से रखी है तो आज ही उसका स्थान बदल लें। ये सभी चीजें घर में वास्तु दोष तो लाती ही हैं और इससे आपको आर्थिक हानि भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- रसोईघर में तवा और कढ़ाई रखने का सही नियम, एक गलती और बढ़ जाएगा कर्ज

यह भी पढ़ें- वास्‍तु टिप्‍स: रसोई के चाकू से जुड़ी ये 4 गलतियां छीन सकती हैं घर का सुख-चैन, आज ही बदलें आदत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।