विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वास्‍तु टिप्‍स: रसोई के चाकू से जुड़ी ये 4 गलतियां छीन सकती हैं घर का सुख-चैन, आज ही बदलें आदत

Updated: Wed, 08 Jul 2026 12:35 PM (IST)

रसोई में चाकू का गलत इस्तेमाल आपकी खुशियों को प्रभावित कर सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार  पारिवारिक शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के जानिए चाकू रखने के सही नियम।

चाकू का संबंध मंगल ग्रह से होता है (Picture Credit- AI Generated)

चाकू का संबंध मंगल ग्रह से होता है (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रसोई में ऐसी बहुत सारी चीजें होती हैं, जो खाना पकाने और उसे तैयार करने में मददगार होती हैं, मगर घर के वास्तु से भी उनका गहरा रिश्ता होता है। खासतौर पर रसोई में इस्तेमाल होने वाली चाकू वास्तु के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण होती हैं।

चाकू को मंगल ग्रह से जोड़ कर देखा जाता है। यह जहां एक तरफ साहस और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है, वहीं दूसरी तरफ यह आक्रामकता का भी कारक होती है। ऐसे में इसे वास्‍तु के हिसाब से बहुत संभाल कर रखना चाहिए, नहीं तो घर में वास्‍तु दोष भी लग सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि रसोई में रखी चाकू के रख-रखाव के क्‍या नियम होते हैं।

रसोई में किस दिशा में रखें चाकू

वास्‍तु शास्‍त्र में मंगल की दिशा दक्षिण बताई गई है। ऐसे में आपको अपनी रसोई में इसी दिशा में चाकू को रखना चाहिए। इस दिशा में यदि आप चाकू को रखते हैं, तो आपका उस पूर्ण नियंत्रण होगा और सही काम के लिए ही आप उसका इस्‍तेमाल करेंगे।

चाकू की धातु और रंग कैसा होना चाहिए

बाजार में आपको बहुत सारी धातुओं में चाकू मिल जाएगी। अब तो इनमें आपको रंग भी अनेक मिल जाएंगे, मगर वास्‍तु के हिसाब से किचन में स्‍टील की चाकू रखनी चाहिए। वहीं चाकू में लकड़ी का हैंडल होगा तो यह अति शुभ माना गया है। वहीं अगर आप प्‍लास्टिक के हैंडल वाली चाकू खरीद रही हैं, तो ध्‍यान रखें कि उसका रंग काला नहीं होना चाहिए। काला रंग नकारात्‍मक ऊर्जा का प्रतीक होता है।

kitchen vastu tips in hindi

(Picture Credit- magnific)

चाकू को कैसे रखें ?

वास्‍तु के हिसाब से चाकू को कभी भी खुले में नहीं रखना चाहिए, इसे बार-बार देखने से व्‍यक्ति का स्‍वभाव आक्रामक हो जाता है। आप इसे दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में किसी दराज के अंदर ही रखें। ध्‍यान रखें कि चाकू को भूल से भी उत्‍तर या उत्‍तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना है। ऐसा करने से घर की सुख शांति भंग हो जाती है। यह दिशा बुध ग्रह की होती है। इससे घर में रहने वालों की बुद्धि भ्रष्‍ट हो जाती है।

इस तरह से न करें चाकू का इस्तेमाल

चाकू को इस्‍तेमाल करने के तुरंत बाद धो लेना चाहिए। इसे गंदा छोड़ने से धन की हानि होती है। वास्‍तु के हिसाब से मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्‍व करने वाली चाकू का संबंध भोजन से होता है। यदि आप इसे गंदा छोड़ देंगे तो सेहत खराब होगी और सेहत खराब होगी तो फिजूल में धन की बर्बादी होगी। इसलिए इसे कभी भी गैसटॉप पर या सिंक में गंदा न छोड़ें।

अतः रसोई में रखी एक छोटी सी चाकू के रख-रखाव का ध्यान न रखा जाए, तो वह आपके जीवन में दुख का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें- वास्‍तु के हिसाब से सुबह उठने के तुरंत बाद करें यह काम, पूरा दिन हो जाएगा सफल

यह भी पढ़ें- लाल चींटियों ने घर के ईशान कोण पर बना लिया है अपना घर, तो कर लें भगाने का इंतजाम नहीं तो भुगतने पड़ेंगे ये परिणाम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।