रसोईघर में तवा और कढ़ाई रखने का सही नियम, एक गलती और बढ़ जाएगा कर्ज
रसोईघर में तवा और कढ़ाई रखने का सही नियम क्या है? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं। ...और पढ़ें

रसोईघर वास्तु उपाय: तवे और कढ़ाई से जुड़े ये जरूरी नियम बदल देंगे आपकी किस्मत।
HighLights
तवा और कढ़ाई को ज्योतिष में राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व माना गया है
इनका सही रख-रखाव बेहद जरूरी है
बर्तनों को उलटा रखने से घर में कर्ज की स्थिति बनती है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में रसोईघर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है, क्योंकि यहां साक्षात मां अन्नपूर्णा का वास होता है। रसोईघर की बनावट और वहां बर्तनों के रख-रखाव का हमारे जीवन की सुख-समृद्धि पर सीधा असर पड़ता है।
धार्मिक दृष्टि से तवा और कढ़ाई को राहु ग्रह का प्रतीक माना जाता है। इनका उपयोग और रख-रखाव सही नियमों के अनुसार न किया जाए, तो इससे जीवन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
साथ ही घर में अचानक धन की हानि होने लगती है। आइए जानते हैं कि रसोई में तवा और कढ़ाई रखने के धार्मिक व वास्तु नियम क्या हैं?
तवा और कढ़ाई से जुड़े ये वास्तु नियम कभी न भूलें

AI Generated Image
बर्तनों को छुपाकर रखें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तवा और कढ़ाई को कभी भी बाहरी व्यक्ति की नजरों के ठीक सामने नहीं रखना चाहिए। खाना बनाने के बाद जब ये ठंडे हो जाएं, तो इन्हें अलमारी या किसी ऐसी जगह पर रखें जहां बाहर से आने वाले किसी मेहमान की सीधी नजर न पड़े। इन्हें खुला या सामने रखने से घर की बरकत को नजर लग जाती है।
कभी न रखें उलटा
कई लोगों की आदत होती है कि वे धोने के बाद या काम खत्म होने पर तवे और कढ़ाई को रसोई के काउंटर पर उलटा करके रख देते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह अशुभ माना जाता है। तवे या कढ़ाई को उलटा रखने से घर में राहु की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिससे अचानक बड़े और फालतू के खर्चे सामने आते हैं और व्यक्ति कर्जदार हो जाता है।
गर्म तवे पर न छिड़कें पानी
गरम तवे पर कभी भी सीधे पानी की बूंदें या छींटें नहीं मारने चाहिए। इसे शास्त्रों में नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि यह आवाज घर में किसी बीमारी या बड़े संकट के आने का संकेत होती है।
खबरें और भी
जूठा और गंदा न छोड़ें
रात का भोजन बनाने के बाद कभी भी तवे और कढ़ाई को सिंक में जूठा या गंदा न छोड़ें। राहु के प्रकोप से बचने के लिए इन्हें रात में ही साफ करके सुखाकर रखें। साथ ही, तवे से सीधे उठाकर किसी की थाली में रोटी नहीं परोसनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- घर के मंदिर में सूखे फूल रखना शुभ या अशुभ, तुरंत जान लें क्या कहता है वास्तु शास्त्र?
यह भी पढ़ें- फटे कपड़े पहनने से जीवन पर क्या पड़ता है असर? वास्तु शास्त्र में बताई गई हैं ये मान्यताएं
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।