Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर की बालकनी में भूलकर भी न रखें ये चीजें, आ सकती है कंगाली और बढ़ सकता है वास्तु दोष

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 06:15 PM (IST)

    घर की बालकनी में कुछ चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक परेशानी आ सकती है। वास्तु के अनुसार, कांटेदार पौधे, टूटा सामान, जूतों का ढेर और झाड़ू बाल ...और पढ़ें

    बालकनी में इन चीजों को रखने से बचें, घर में आ सकती है कंगाली (Picture Credit: AI Generated)

    बालकनी में इन चीजों को रखने से बचें, घर में आ सकती है कंगाली (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर की बालकनी एक ऐसा स्थान है जहां आप शांति की तलाश में थोड़ा समय बिताते हैं। ऐसे में अगर बालकनी सकारात्मक ऊर्जा से भरी हो तो बात ही क्या है।

    कई बार आपकी छोटी सी गलती की वजह से बालकनी में नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह होने लगता है जिससे घर के लोगों को भी मानसिक तनाव हो सकते हैं।

    क्या आपकी बालकनी भी किसी न किस वजह से दुखों की वजह बन रही है? क्या आप यहां कुछ ऐसी चीजें रखते हैं जो शुभ नहीं मानी जाती हैं? अगर हां, तो आपको ये भी जान लेने की जरूरत है कि बालकनी में रखी कुछ चीजें आपके घर की आर्थिक स्थिति को खराब कर सकती हैं और तरक्की में भी बाधा बन सकती हैं। आइए जानें उनके बारे में। 

    कांटेदार पौधे

    अगर आप बालकनी में कांटे वाले पौधे रखते हैं तो आज ही इन्हें यहां से हटा दें। घर की बालकनी में आपको हमेशा फूलों वाले और रंग बिरंगे पौधे लगाने चाहिए जिससे पॉजिटिव एनर्जी पूरे घर के भीतर आ सकते। बालकनी में आपको कैक्टस या अन्य कोई भी कंटीला पौधा रखने से बचना चाहिए। इसके साथ ही आप ऐसे पौधे भी न रखें जो जरूरत से ज्यादा बड़े हों।

    बेकार और टूटा सामान

    आपको कभी भी बेकार और टूटा हुआ सामान घर की बालकनी में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मकता आ सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। इसके अलावा कई लोग टूटा हुआ फर्नीचर भी घर की बालकनी में रख देते हैं। ऐसा करना गलत है, आप कोई भी पुराना फर्नीचर, टूटी कुर्सी या कबाड़ बालकनी में न रखें। ये सभी चीजें आपकी तरक्की में बाधा ला सकती हैं।

    जूते चप्पल का ढेर

    घर की बालकनी में आपको कभी भी जूते चप्पल का ढेर लगाकर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में दरिद्रता आ सकती है। अगर आप किसी वजह से बालकनी में जूते रख भी रहे हैं तो आपको इन्हें हमेशा शू रैक के अंदर ही रखना चाहिए। इधर-उधर बिखरे हुए जूते और चप्पल नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    बालकनी में न रखें झाडू

    झाड़ू को हमेशा ऐसे स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है जहां दूसरों की नजर न पड़े। अगर आप भी घर की बालकनी में झाडू रखते हैं तो इसे तुरंत हटा लें। इस स्थान पर रखी झाड़ू आपकी उन्नति में बाधा बन सकती है और दुर्भाग्य को आमंत्रित करती है।

    बालकनी में आपको यहां बताई चीजें नहीं रखनी चाहिए। कोशिश करें कि यहां खुशबूदार फूलों के पौधे लगाएं और इस स्थान को खाली रखें, इससे ऊर्जा का प्रवाह पूरे घर में हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- घर में रखी पुरानी चाबियां कहीं रोक तो नहीं रही हैं आपकी तरक्की? जानें वास्तु के नियम

    यह भी पढ़ें- क्या घर में खाली सूटकेस रखना बन सकता है दुर्भाग्य का कारण? जानें वास्तु के नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।