Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या घर में खाली सूटकेस रखना बन सकता है दुर्भाग्य का कारण? जानें वास्तु के नियम

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 03:09 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खाली सूटकेस रखना अशुभ माना जाता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा और दुर्भाग्य आ सकता है। इन्हें हमेशा कुछ सामान के साथ, साफ- ...और पढ़ें

    घर में खाली सूटकेस रखने से बचें वास्तु के अनुसार जानें सही तरीका (Picture Credit: AI Generated)

    घर में खाली सूटकेस रखने से बचें वास्तु के अनुसार जानें सही तरीका (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु में ऐसा माना जाता है कि यदि घर की हर चीज सही नियमों के अनुसार रखी हो तो सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वहीं कुछ चीजों को कभी खाली न छोड़ने की सलाह दी जाती है। इन्हीं वस्तुओं में से एक है सूटकेस।

    अक्सर देखा जाता है कि हम जब भी कहीं बाहर घूमने जाते हैं तब सूटकेस में अपना सामान पैक करते हैं और वहां से वापस आने के बाद सामान बाहर निकालकर खाली किया हुआ सूटकेस या स्ट्रॉली ऐसे ही रख देते हैं। ऐसे में एक सवाल यह उठता है कि क्या खाली सूटकेस रखना वास्तु के नियमों के अनुकूल है?

    वास्तु में हर चीज को सही स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है जिससे किसी भी तरह का दोष न हो और घर में नेगेटिव एनर्जी न आए। आइए जानें खाली सूटकेस रखने के बारे में क्या कहता है वास्तु।

    क्या घर में खाली सूटकेस रखना ठीक है?

    वास्तु की मानें तो घर में खाली सूटकेस रखना शुभ नहीं माना जाता है। यदि आप सूटकेस को खाली छोड़कर ऐसे ही कहीं भी घर में रख देते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है। खाली रखी हुई चीजें किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित कर सकती हैं। आप जब भी घर के किसी भी स्थान पर सूटकेस रख रही हैं तो इसमें कोई भी चीज रख कर छोड़ दें जिससे कोई दुष्प्रभाव न हो।

    खबरें और भी

    घर में सूटकेस रखने की सही दिशा क्या है?

    आप जब भी घर में सूटकेस रखती हैं तो ध्यान रखें कि इन्हें घर की उत्तर पूर्व दिशा में न रखें। इसके लिए सबसे अच्छी दिशा दक्षिण या पश्चिम मानी जाती है।

    आपका सूटकेस लग्जरी को दिखाता है इसलिए इसे सही दिशा में रखने से शुक्र मजबूत होता है। वहीं गलत दिशा में इन्हें रखने से शुक्र कमजोर होता है जो आपके लिए कई समस्याएं ला सकता है और इससे जीवन में दुर्भाग्य आ सकता है।

    इसके अलावा आप इसे बेड बॉक्स के अंदर या फिर बेड के नीचे रख सकते हैं, लेकिन अलमारी के ऊपर सूटकेस रखने से बचें। कोशिश करें कि यह किसी ऐसे स्थान पर रखा हो जिस पर किसी बाहरी की नजर न पड़े।

    कैसा सूटकेस घर में नहीं रखना चाहिए?

    आपको कभी भी घर में ऐसा सूटकेस नहीं रखना चाहिए जिसका व्हील निकला हुआ हो, ऐसा सूटकेस जो कहीं से फटा हुआ हो या फिर बहुत गंदा हो गया हो।

    आपको किसी भी यात्रा के तुरंत बाद ही अपने सूटकेस को अच्छी तरह से साफ करके रखना चाहिए। ध्यान रखें ट्रैवलिंग से वापस आकर आप सूटकेस से गंदे कपड़े तुरंत निकाल दें और इसमें कोई एक साफ कपड़ा रखकर छोड़ दें।

    खाली और गंदा सूटकेस रखने से राहु और शुक्र कमजोर हो सकते हैं और आपकी उन्नति रुक सकती है।

    यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार इस दिशा में लगाएं फैमिली फोटो, घर बन जाएगा स्वर्ग और बढ़ेगा प्यार

    यह भी पढ़ें- घर में रखी पुरानी चाबियां कहीं रोक तो नहीं रही हैं आपकी तरक्की? जानें वास्तु के नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।