Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tulsi Vastu Tips: घर के इन स्थानों पर न रखें तुलसी, वरना हाथ में नहीं टिकेगा पैसा

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 12:30 PM (IST)

    हिंदू धर्म में तुलसी को देवी-देवताओं की तरह पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है उस घर में हमेशा सुख-समृद्ध ...और पढ़ें

    Tulsi Vastu Tips घर के इन जगहों पर न रखें तुलसी।
    Tulsi Vastu Tips घर के इन जगहों पर न रखें तुलसी।

    HighLights

    1. सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है तुलसी का पौधा।
    2. घर में तुलसी रखने से होता है सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह।
    3. तुलसी को रखते समय ध्यान रखें वास्तु नियम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Plant Rules: हिंदू धर्म में माना जाता है कि तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। मान्यताओं के अनुसार, घर में तुलसी रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को रखने के लिए कुछ स्थान का वर्णन किया गया है। ऐसे में अगर आप इन नियमों का ध्यान रखते हैं, तो आपको लाभ देखने को मिल सकता है।

    नहीं होना चाहिए अंधेरा

    यदि कोई व्यक्ति तुलसी को अंधेरे कोने या ऐसे स्थान पर रखता है, जहां रोशनी नहीं पहुंचती, तो ऐसे में उस व्यक्ति को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी को रखने के लिए खुला स्थान, जहां धूप आती हो सही माना गया है।

    इस दिशा में न रखें तुलसी

    तुलसी को कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि वास्तु के अनुसार, यह दिशा पितरों और यमराज की मानी जाती है। तुलसी के पौधे को रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना गया है।

    यह भी पढ़ें -  Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बदल जाएगा आपका भाग्य

    पास न रखें ये मूर्तियां

    ध्यान रखें कि तुलसी को कभी भी गणेश जी या शिव जी की मूर्ति के पास नहीं रखना चाहिए। लेकिन आप इसे मंदिर के पास रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि तुलसी की शाखाएं या पत्तियां जमीन को न छुएं।

    खबरें और भी

    न करें ये गलती

    कई लोग तुलसी के पौधे को छत पर रखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र की दृष्टि से ऐसा करना सही नहीं माना गया। वहीं तुलसी को बेसमेंट में भी नहीं रखना चाहिए। आप इसे अपनी बालकनी में रख सकते हैं।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'