Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बदल जाएगा आपका भाग्य

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Tue, 30 Jan 2024 04:16 PM (IST)

    Money Plant घर में कुछ विशेष पेड़-पौधे लगाने शुभ माने जाते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में मनी प्लांट लगाने के फायदों के बारे में बताया गया है। साथ ही इ ...और पढ़ें

    Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बदल जाएगा आपका भाग्य
    Money Plant: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बदल जाएगा आपका भाग्य

    HighLights

    1. सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है।
    2. घर में मनी प्लांट लगाने से कई लाभ मिलते हैं।
    3. मनी प्लांट को उत्तम दिशा में लगाना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Money Plant: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ विशेष पेड़-पौधे लगाने से परिवार के लोगों के बीच सदैव सुख-शांति बनी रहती है और इंसान के सौभाग्य के मार्ग खुलते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में मनी प्लांट लगाने के फायदों के बारे में बताया गया है। साथ ही इसको सही दिशा में लगाने का जिक्र भी किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाने से इंसान को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए हम आपको बताएंगे कि मनी प्लांट लगाने से कौन से लाभ मिलते हैं और इसे घर की किस दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।

    इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट

    मनी प्लांट का पौधा अधिकतर घरों में देखने को मिलता है। कई लोग इस पौधे को घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं। अगर आप भी घर में मनी प्लांट लगा रहे हैं, तो इसे उत्तम दिशा में लगाएं। मनी प्लांट के पौधे को घर की दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

    यह भी पढ़ें: Lord Ganesh: घर के मुख्य द्वार पर लगाएं भगवान गणेश जी की तस्वीर, वास्तु दोष से मिलेगा छुटकारा

    इस दिशा में न लगाएं

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर में भूलकर उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। कहा जाता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    मिलते हैं ये लाभ

    ऐसा कहा जाता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से घर की उन्नति होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। अगर आपके घर में रखा हुआ मनी प्लांट ऊपर की तरफ बढ़ रहा है, तो यह आपके जीवन की तरक्की को दर्शाता है।

    करें ये उपाय

    अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन पानी में कच्चा दूध मिलाकर मनी प्लांट के पौधे में अर्पित करें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा मनी प्लांट की जड़ के पास लाल धागा बांध दें। ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Tulsi Puja: तुलसी के इन मंत्रों के जाप से जीवन में मिलेंगे शुभ परिणाम

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    Pic credit- freepik