Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Dosh Upay: घर में वास्तु दोष की ऐसे करें पहचान, इन आसान उपायों से पाएं निजात

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 06:30 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर घर में वास्तु नियमों की अनदेखी की जाए, तो इससे व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है, जो कई तरह की समस ...और पढ़ें

    Vastu Tips for home (Picture Credit: Freepik)

    Vastu Tips for home (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. घर में वास्तु दोष होने पर मिल सकते हैं ये संकेत

    2. वास्तु दोष होने पर आती हैं धन संबंधी समस्याएं

    3. वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं निवारण के उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर की ऊर्जा का हमारे जीवन, स्वास्थ्य और धन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर आपको कुछ संकेत मिल सकते हैं, जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में वास्तु दोष होने पर आप किन उपायों से इससे मुक्ति पा सकत हैं।

    मिलता है ये संकेत

    • घर में बिना वजह घर में क्लेश की स्थिति बने रहना भी वास्तु दोष का ही एक लक्षण है।
    • कड़ी मेहनत के बाद भी तरक्की नहीं मिलती।
    • घर में तनाव की स्थिति बनी रहती है। जिसका कारण वास्तु दोष हो सकता है।
    • वास्तु दोष के कारण घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं।
    • धन संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
    vastu-tips i

    हो सकते हैं ये कारण

    वास्तु शास्त्र में टपकता हुआ नल आर्थिक नुकसान और वास्तु दोष (Vastu Dosh) की ओर इशारा करता है। घर के जिन कोनों में प्राकृतिक रोशनी नहीं पहुंचती, वहां अक्सर नकारात्मक ऊर्जा का बसेरा हो जाता है, जो वास्तु दोष का कारण बनता है। घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में टॉयलेट होने पर भी आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही घर और मुख्य द्वार को गंदा रखने पर भी व्यक्ति को वास्तु दोष झेलना पड़ सकता है।

    Vastu Dosh Upay ग

    (Picture Credit: Freepik) 

    कर सकते हैं ये उपाय

    वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए आपको वास्तु शांति का पाठ करवाना चाहिए। शाम के समय घर में कपूर जलाकर घुमाएं, जो वास्तु दोष दूर करने का एक कारगर उपाय माना जाता है। शाम के समय घर के मुख्य द्वार व तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इन कार्यों को करने से आपको वास्तु दोष से राहत मिल सकती है। अगर घर में यदि नेगेटिविटी बढ़ गई है, तो इसके लिए घर में नमक का पोछा लगाएं। साथ ही खिड़कियां और दरवाजे खोलकर रखें, वहीं शौचालय के दरवाजे को हमेशा बंद रखें।

    यह भी पढ़ें - घर के दरवाजे पर क्यों लगाते हैं घोड़े की नाल? जानें इसे लगाने की सही दिशा और वास्तु नियम

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: इन जगहों पर भूलकर भी न रखें पैसे, अपनाएं वास्तु नियम और कोसों दूर भगाएं आर्थिक तंगी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी