Vastu Tips: हाथी की सूंड़ ऊपर हो या नीचे? मूर्ति रखने से पहले जान लें ये 5 जरूरी वास्तु नियम
हाथी की प्रतिमा केवल एक सजावट का सामान नहीं, बल्कि सौभाग्य का द्वार है। इसे सही जगह और दिशा में ...और पढ़ें

Vastu Niyam: वास्तु शास्त्र के नियम (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर में रखा हर सामान हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालता है। इन्हीं में से एक बेहद प्रभावशाली और शुभ प्रतीक है 'हाथी'। हाथी को प्राचीन काल से ही ऐश्वर्य, शक्ति और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना गया है। अगर आप अपने घर या वर्क प्लेस पर सही तरीके से हाथी की प्रतिमा स्थापित करते हैं, तो यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, बल्कि जीवन में संतुलन और मानसिक मजबूती भी लाता है।
1. मुख्य द्वार पर सुरक्षा कवच
- वास्तु के अनुसार, अगर आप अपने घर के मुख्य द्वार पर हाथी की दो मूर्तियां रखते हैं, तो यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
- ध्यान रखें कि इन हाथियों की सूंड़ ऊपर की ओर उठी हुई होनी चाहिए।
- इनका मुख घर के अंदर की ओर होना चाहिए, ताकि धन, सौभाग्य और खुशहाली बाहर जाने के बजाय घर के भीतर आए।
- ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियां और बुरी नजर प्रवेश नहीं कर पाती।
2. दक्षिण दिशा का विशेष महत्व
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बड़ा महत्व है। घर की दक्षिण दिशा में हाथी की प्रतिमा रखना अत्यंत फलदायी माना गया है। इससे मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव सक्रिय होते हैं, जिससे प्रॉपर्टी, जमीन-मकान और निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, सामाजिक जीवन और करियर में भी उन्नति होती है।

(Image Source: AI-Generated)
3. ज्योतिषीय और मानसिक लाभ
ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से भी हाथी का बहुत महत्व है। राहु ग्रह के कारण होने वाली अचानक परेशानियां, भ्रम और तनाव को दूर करने के लिए ठोस चांदी या पीतल का हाथी घर में रखना बहुत फायदेमंद होता है। यह राहु के नकारात्मक प्रभावों को कम कर मानसिक शांति प्रदान करता है।
4. सूंड़ की दिशा का संकेत
हाथी की प्रतिमा लेते समय उसकी सूंड़ की दिशा पर जरूर ध्यान दें:
ऊपर उठी हुई सूंड़: यह विजय, सफलता और उन्नति का प्रतीक मानी जाती है।
नीचे झुकी हुई सूंड़: यह विनम्रता, धैर्य और एक स्थिर मन का संकेत देती है।
जरूरी सावधानियां
हाथी की मूर्ति पीतल, चांदी, तांबा या पत्थर से बनी हो तो इसे सबसे उत्तम माना जाता है। एक बात का विशेष ध्यान रखें कि घर में कभी भी टूटी हुई या खंडित प्रतिमा न रखें। वास्तु के अनुसार, ऐसी प्रतिमा तुरंत हटा देनी चाहिए क्योंकि यह वास्तु दोष पैदा कर सकती है और लाभ के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है।
यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार रसोई में कभी खत्म न होने दें ये 3 चीजें, रूठ सकती हैं मां अन्नपूर्णा
यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति, अन्न-धन से भरे रहेंगे भंडार, पढ़ें वास्तु नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।