Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति, अन्न-धन से भरे रहेंगे भंडार, पढ़ें वास्तु नियम

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 11:30 AM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र (Vastu tips) के अनुसार, सही दिशा में हाथी की मूर्ति रखने से घर में स्थिरता और शक्ति प्रदान करती है। ऐसा माना जाता है कि मूर्ति को सही द ...और पढ़ें

    घर में हाथी की मूर्ति रखने के वास्तु नियम (Image Source: AI-Generated)

    घर में हाथी की मूर्ति रखने के वास्तु नियम (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में हाथी की मूर्ति को बेहद शुभ माना गया है। इसका संबंध मां लक्ष्मी और महादेव के पुत्र भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। इसलिए घर में हाथी की मूर्ति (Vastu Tips for Elephant idol) को रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे घर की सही दिशा में रखने से वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

    घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। अगर आप भी वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो घर में हाथी की मूर्ति को रखें। इससे जीवन में सफलता के मार्ग खुलेंगे और घर में सुख-शांति (Vastu Shastra Elephant Benefits) का वास होगा। ऐसे में आइए जानते हैं घर में हाथी की मूर्ति रखने के नियम के बारे में।

    Vastu tips for Elephant idol

    (Image Source: AI-Generated)

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हाथी की मूर्ति को उत्तर और पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि उत्तर दिशा को कुबेर की मानी जाती है। इस दिशा में हाथी की मूर्ति रखने से जातक को धन की प्राप्ति होती है और आर्थिक तंगी की समस्या से मुक्ति मिलती है।
    • इसके अलावा हाथी की मूर्ति को मुख्य द्वार पर भी रख सकते हैं। मुख्य द्वार पर हाथी का जोड़ा रखना उत्तम माना जाता है। इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    • वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए बेडरूम में हाथी की मूर्ति को रख सकते हैं। बेडरूम में मूर्ति को उत्तर-पश्चिम कोने में रखना चाहिए।

    मिलते हैं अद्भुत लाभ

    • वास्तु की मानें तो घर में हाथी की मूर्ति रखने से करियर में सफलता मिलता है।
    • आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
    • बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।
    • परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
    • सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

    कैसी होनी चाहिए मूर्ति?

    • ऊपर की तरफ उठी हुई सूंड वाली मूर्ति को रखने से जीवन में सफलता मिलती है। इससे कारोबार में वृद्धि होती है। साथ ही व्यापार की बाधा दूर होती है। नीचे झुकी हुई सूंड वाली मूर्ति को रखने से परिवार के लोगों के बीच प्यार बना रहता है। इस तरह की मूर्ति को दीर्घायु और एकाग्रता का प्रतीक माना जाता है।
    • ज्योतिष शास्त्र में भी हाथी की मूर्ति का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में हाथी की मूर्ति को रखने से राहु का नकारात्मक प्रभाव कम होता है।

    यह भी पढ़ें- Vastu Tips: क्या आप भी रोजाना कपड़े धोते हैं? इस छोटी सी आदत से घर में आ सकती है दरिद्रता!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

    खबरें और भी