Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपके घर में भी धूल खा रहे हैं पुराने सूटकेस? आज ही करें इन्हें बाहर, वरना छिन सकता है घर का सुकून

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:45 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लंबे समय से इस्तेमाल न होने वाले सूटकेस नकारात्मक ऊर्जा और ठहराव का कारण बन सकते हैं। इनमें टूटी-फूटी चीजें या पुराने ...और पढ़ें

    वास्तु शास्त्र में पुराने सूटकेस को घर में रखना क्यों नहीं सही? (Picture Credits- AI Image)

    वास्तु शास्त्र में पुराने सूटकेस को घर में रखना क्यों नहीं सही? (Picture Credits- AI Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हममें से ज्यादातर लोगों के पास पुराने या लंबे समय से इस्तेमाल न होने वाले सूटकेस घर के कोनों, अलमारी के ऊपर, बेड के नीचे या स्टोर रूम में रखे ही रहते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर से जुड़ी हर चीज की अपनी एक खास ऊर्जा होती है, जिसका प्रभाव घर की ऊर्जा पर भी पड़ता ही है।

    ऐसे में एक सवाल यह उठता है कि घर में इस्तेमाल न होने वाले सूटकेस घर की ऊर्जा को कैसे प्रभावित करते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में।

    बेकार की वस्तुएं ठहराव का प्रतीक

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में रखी कोई भी वस्तु (जिसमें सूटकेस भी शामिल हैं) अगर लंबे समय तक इस्तेमाल न की जाए, तो इससे ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है, जो मानसिक और भौतिक अव्यवस्था की वजह बनती है। वास्तु सिद्धांत के मुताबिक, घर से जुड़ी हर वो चीज जो अनावश्यक और लंबे समय से घर में मौजूद है, वह ऊर्जा के प्रवाह में बाधा का काम करती है। हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि, सभी पुराने सूटकेस या ट्रॉली बैग बाहर फेंक दिए जाएं।

    अगर सूटकेस की स्थिति अच्छी है और उसे समय-समय पर साफ किया जाता है, तो वह भविष्य की यात्रा में काम आ सकती है। ट्रॉली बैग से जुड़ी समस्या तब दिक्कत करती है, जब वह सालों से यूज न की जा रही हो और घर में बेवजह का स्थान घेरती हो।

    सूटकेस में क्या नहीं रखें?

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ट्रॉली बैग या सूटकेस के अंदर किसी भी तरह का टूटा-फूटा सामान, बेकार बिल, फटे पुराने कपड़े जो पहनने लायक नहीं हैं या अनावश्यक चीजें नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा कोशिश करनी चाहिए कि समय-समय पर सूटकेस को अंदर और बाहर से साफ रखें। अगर घर में कोई सूटकेस काफी समय से रखा है, लेकिन यूज नहीं हो रहा, तो बेहतर होगा उसे किसी को दान कर देना चाहिए।

    खबरें और भी

    इसके अलावा जिन भी लोगों को बेड के नीचे बैग या किसी भी तरह का सामान रखने की आदत होती है, उन्हें भी ऐसा करने से बचना चाहिए। बेड के नीचे बेवजह का सामान रखने से उसपर सोने वाले व्यक्ति को मानसिक तनाव और बेचैनी की समस्या महसूस हो सकती है। हालांकि इस तरह के दावे वैज्ञानिक आधार पर सिद्ध नहीं हैं।

    वास्तु शास्त्र में प्रयोग न होने वाली वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इसके अलावा अनुपयोगी सामान रखने से घर की ऊर्जा भी भारी होती है। यदि सूटकेस की स्थिति सही है, तो उसे बेहतर स्थान पर रखें और समय-समय पर इसका इस्तेमाल करते रहें।

    यह भी पढ़ें- खाना अमृत है, तो बर्तन क्यों टूटा? वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए आपका लंच बॉक्स

    यह भी पढ़ें- कंगाली और दरिद्रता की सबसे बड़ी वजह है घर में लगा मकड़ी का जाला, भूलकर भी न करें ये नजरअंदाज

    यह भी पढ़ें- बच्चों के पुराने कपड़े, खिलौने और पालना घर में रखना सही या गलत? पढ़ें वास्तु नियमअस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।