Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कंगाली और दरिद्रता की सबसे बड़ी वजह है घर में लगा मकड़ी का जाला, भूलकर भी न करें ये नजरअंदाज

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 05:09 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मकड़ी के जाले नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता लाते हैं, जिससे सुख-समृद्धि में बाधा आती है। ये जाले गंदगी और आलस्य के प्रत ...और पढ़ें

    घर में मकड़ी के जाले क्यों हैं अशुभ? (Picture Credit- AI Generated)

    घर में मकड़ी के जाले क्यों हैं अशुभ? (Picture Credit- AI Generated)  


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर की साफ-सफाई पर अधिक का महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस घर में साफ-सफाई होती है, तो उस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

    अक्सर घरों में रोजाना सफाई करने के बाद भी कोनों या छतों पर मकड़ी का जाला देखने को मिलता है। ऐसा माना जाता है कि घर में मकड़ी का जाला नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिसका प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है।

    इस वजह से घर के लोगों को सुख-समृद्धि और उन्नति में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। क्या आपने कभी सोचा है कि घर में मकड़ी का जाले को अशुभ क्यों माना जाता है। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

    makdi ka jala ke sanket (1)

    (Picture Credit- AI Generated)  

    घर में मकड़ी का जाला होना क्यो है अशुभ

    एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, ऐसी मान्यता है जहां जाले होते हैं, वहां आलस्य और दरिद्रता का वास होता है। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, मकड़ी के जाले घर में नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, जिससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है और कार्यों में बाधा आने लगती है। इसलिए घर में मकड़ी के जाले को अशुभ माना जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रात में सोने से पहले भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, नहीं तो पूरी रात बेचैन रहेगा मन और नहीं आएगी सुकून भरी नींद

    स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े कारण

    इस धार्मिक विश्वास के पीछे सेहत और स्वच्छता से जुड़े कुछ बेहद जरूरी तथ्य भी काम करते हैं:
    गंदगी की पहचान: मकड़ी के जाले सीधे तौर पर घर की गंदगी और साफ-सफाई की कमी को दर्शाते हैं। एक साफ-सुथरा घर हमेशा मानसिक शांति और अच्छी सेहत देता है, जबकि गंदा घर सिर्फ बीमारी और मानसिक तनाव लाता है।
    बीमारियों का खतरा: इन जालों में धूल-मिट्टी और हवा में उड़ने वाले सूक्ष्म जीव आकर फंस जाते हैं। इसके संपर्क में रहने से घर के लोगों को सांस की बीमारी या एलर्जी होने का खतरा बना रहता है।

    घर में आती है नकारात्मक ऊर्जा

    ऐसा माना जाता है कि घर में मकड़ी का जाला होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है, जिसकी से वजह से घर के सदस्यों को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और दरिद्रता एवं दुर्भाग्य आता है। साथ ही लोगों को आर्थिक तंगी और तनाव की समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- वास्तु के अनुसार सही दिशा में सही प्रतीक रखने से घर में आ सकती है सुख और समृद्धि

    यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी धूल खा रहे हैं पुराने सूटकेस? आज ही करें इन्हें बाहर, वरना छिन सकता है घर का सुकून

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।