रात में सोने से पहले भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, नहीं तो पूरी रात बेचैन रहेगा मन और नहीं आएगी सुकून भरी नींद
वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में सोने से पहले कुछ चीजें भूलकर भी न देखें, वरना आपकी नींद और मानसिक शांति छिन सकती है। ...और पढ़ें

सुकून भरी नींद के लिए जरूरी है यह काम। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के आधार पर रात में सोने से पहले आपको कुछ चीजों को देखने से बचना चाहिए। इन चीजों का संबंध ऐसे ग्रहों से होता है, जो आपको बेचैन कर सकते हैं और आपकी रातों की नींद उड़ा सकते हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो इन चीजों को देखने भर से आपको रात में बुरे सपने आ सकते हैं। बड़ी बात यह है कि इन चीजों से आपका सामना कभी न कभी घर की किचन, बाथरूम या फिर बेडरूम में हो ही जाता है। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
गंदे-झूठे बर्तन
कई घरों में ऐसा देखा गया है कि लोग सोने से पहले झूठे बर्तनों को बिना साफ किए हुए ही सो जाते हैं। किचन की सिंक में पड़े गंदे और झूठे बर्तनों में राहु और केतु का प्रभाव होता है। इन्हें रात में देख कर सोना आपको मानसिक रूप से अशांत कर सकता है। इससे आपको अच्छी नींद नहीं आती है और भारीपन सा महसूस होता है।
इतना ही नहीं, रात में किचन में गंदे बर्तन छोड़कर सोने से धन हानि भी होती है। इसलिए बेहतर होगा कि रात में सोने से पहले किचन को साफ करके ही सोया जाए।
शीशा न देखें
रात में शीशा देखकर सोना भी वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं माना जाता है। इससे आपको नींद आने में समय लगता है और जब नींद आती भी है, तो बार-बार टूट जाती है। शीशा अपने अंदर नकारात्मक और सकारात्मक, दोनों तरह की ऊर्जा को समाहित करता है। रात के वक्त नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा प्रबल होती है। ऐसे में शीशा देखते वक्त यही नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर भी प्रवेश कर जाती है। इससे आपको तनाव और एंग्जायटी होती है, जिससे आप ठीक से सो नहीं पाते हैं।
पानी देखने से भी बचें
वास्तु में पानी को चंचल तत्व माना जाता है। रात में सोते वक्त पानी देखना और अपने सिरहाने रखना, दोनों को ही वर्जित माना गया है। इससे रात में सोते वक्त मन उथल-पुथल रहता है और ठीक से नींद नहीं आ पाती है। यदि आपको फिर भी सोने से पहले अपने आस-पास पानी रखना ही पड़े, तो अपने सिर के स्तर से उसे नीचे रखें।
खबरें और भी
अतः रात में सोने से पूर्व यदि इन तीन चीजों को नजरअंदाज किया जाए, तो आपको वाकई बहुत अच्छी नींद आ सकती है। वास्तु के हिसाब से भी इन्हें ठीक माना जाता है।
यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: घर के इस कोने में कभी नहीं बिताएं अधिक समय, बुद्धि हो जाती है भ्रष्ट
यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स : घर में क्लेश और बीमारी का कारण बनती है गंदी सिंक और बेसिन , रात में सोने से पहले जरूर करें यह काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।