कहीं आपके घर में जमा पुराने बिल तो नहीं बन रहे आर्थिक तंगी और भारीपन की वजह? वास्तु अनुसार करें ये बदलाव
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पुराने बिल और रसीदें जमा करना नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक अव्यवस्था का कारण बन सकता है। ...और पढ़ें

पुराने बिल क्या घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं? (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के बदलते दौर में बिजली, पानी, इंटरनेट, बैंक और घर के राशन से जुड़ी खरीदारी के बिल जमा होना आम बात है। कई लोग महीनों तक पुराने बिलों और रसीदों को संभालकर रखते हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में बेवजह के कागजों का अत्यधिक जमा करना सिर्फ अव्यवस्था ही नहीं, बल्कि मानसिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण पर नेगेटिव असर दिखा सकता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में बेवजह और काम में ना आने वाली वस्तुओं को लंबे समय तक संग्रह करके रखने से ऊर्जा के फ्लो में रुकावट पैदा होती है। इसमें पुराने बिल, रसीदें और फाइलें शामिल हैं। अगर ये अव्यवस्थित रूप से इधर-उधर फेंकी पड़ी रहें, तो उन्हें कल्टर माना जाता है। इस स्थिति में आसपास के वातावरण की ऊर्जा भारी हो सकती है, जो मानसिक तनाव, फैसले लेने की क्षमता को कमजोर और आर्थिक चिंताओं का कारण बन सकती है।
पुराने बिलों को क्यों नहीं रखना चाहिए?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पुराने बिल और रसीदों को जमा करने की आदत सीधे आपके पैसे और लेने देन के कार्यों से जुड़ी होती है। यदि चुकाए गए बिल लंबे समय तक बिखरे पड़े हैं, तो यह आर्थिक मामलों में अव्यवस्था का कारण बन सकता है।
इसलिए वास्तु विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि, जरूरी बिलों की फाइलों को व्यवस्थित रूप से रखे और जिनकी जरूरत नहीं है, उन्हें सुरक्षित रूप से नष्ट कर दें।

बिलों से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना जरूरी?
कभी भी घर में पुराने और बेकार बिलों का ढेर न लगाएं। वास्तु के नजरिए से ऐसा करने से घर की ऊर्जा भारी होती है।
हमेशा जरूरी दस्तावेजों को अलग फोलडर या फाइल में अच्छे तरीके से रखें।
पर्सनल जानकारी वाले बिलों को फेंकने से पहले उसे अच्छी तरह से नष्ट कर दें, ताकि कोई भी आपकी निजी जानकारी हासिल नहीं कर सकें।
कभी भी घर के उत्तर या पूर्व दिशा में कागजों का भारी अव्यवस्थित ढेर लगाने से बचें।
ऑफिस और घर दोनों जगहों पर दस्तावेजों को समय-समय पर व्यवस्थित कर पुराने बिलों को हटाते रहें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बिलों और पुरानें कागजों का ढेर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा बनने का काम करता है। इसलिए हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित तरीका अपनाएं। इससे घर साफ होने के साथ ऊर्जा का भारीपन कम होगा। साथ ही काम के बिल और रसीद आपस में Messed Up नहीं होंगे।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- क्या घर में खाली सूटकेस रखना बन सकता है दुर्भाग्य का कारण? जानें वास्तु के नियम
यह भी पढ़ें- घर में रखी पुरानी चाबियां कहीं रोक तो नहीं रही हैं आपकी तरक्की? जानें वास्तु के नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।