Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भूलकर भी सीधे हाथ में न दें ये 5 चीजें, रिश्तों में आती है दरार और रूठ जाते हैं शनिदेव

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 07:09 PM (IST)

    ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार 5 ऐसी चीजें कभी भी सीधे किसी के हाथ में नहीं देनी चाहिए। जानिए इसके नुकसान। ...और पढ़ें

    क्या आप भी करते हैं ये गलतियां? (AI-Generated Image)

    क्या आप भी करते हैं ये गलतियां? (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, हर वस्तु की अपनी एक अलग ऊर्जा (Energy) होती है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें अगर सीधे एक व्यक्ति के हाथ से दूसरे के हाथ में दिया जाए, तो नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे घर की सुख-शांति भंग होती है और आपसी रिश्तों में तनाव पैदा होता है।

    आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं, जिन्हें सीधे हाथ में देने से परहेज करना चाहिए:

    • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नमक का संबंध मुख्य रूप से चंद्रमा और शुक्र ग्रह से होता है, साथ ही यह राहु-केतु के प्रभाव से भी जुड़ा होता है। नमक में नकारात्मक ऊर्जा सोखने की क्षमता होती है। यदि आप नमक सीधे किसी के हाथ में देते हैं, तो इससे बेवजह के झगड़े और विवाद होने का खतरा रहता है। बेहतर है कि नमक की डिब्बी को टेबल पर रख दें, ताकि दूसरा व्यक्ति उसे खुद उठा ले।
    • मिर्च अपने नाम की तरह ही तीखेपन का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार, मिर्च को कभी भी सीधे हाथ में थमाना नहीं चाहिए। ऐसा करने से दो लोगों के बीच के मधुर रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है और मतभेद शुरू हो जाते हैं।
    • कई बार हम अनजाने में रुमाल दूसरों के हाथ में सीधे दे देते हैं। वास्तु की मानें तो यह आदत बिल्कुल अच्छी नहीं है। रुमाल का सीधा लेन-देन आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है और इससे रिश्तों में भी दूरियां आ सकती हैं।
    vastu 5 tips
     
    (Image Source: AI-generated)
    • कैंची, चाकू, सुई या कील जैसी धारदार चीजें काटने या चुभने का प्रतीक हैं। वास्तु शास्त्र कहता है कि इन्हें हाथों-हाथ देने से रिश्तों में कटुता और दरार पैदा होती है। इन्हें भी सतह पर रखकर ही देना चाहिए।
    • ज्योतिष में लोहे की धातु का सीधा संबंध कर्मफल दाता शनि देव से माना गया है। लोहे की कोई भी वस्तु सीधे हाथ में देने से शनि का अशुभ प्रभाव बढ़ सकता है। इसके कारण व्यक्ति को आर्थिक तंगी और कई तरह के मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- वास्तु टिप्स: करियर में चाहिए 'रॉकेट' जैसी रफ्तार? घर की दक्षिण दिशा में आज ही लाएं ये 5 बदलाव

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।