Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: सुबह की शुरुआत में न करें ये गलतियां, वरना खराब हो जाएगा पूरा दिन

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 03:45 PM (IST)

    अगर आप अपने जीवन में वास्तु नियमों का ध्यान बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे घर-परिवार में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्त ...और पढ़ें

    Vastu Tips for morning (Picture Credit: Freepik)
    Vastu Tips for morning (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. प्राचीन हिंदू प्रणाली है वास्तु शास्त्र।
    2. वास्तु का ध्यान रखने से आती है खुशहाली।
    3. पॉजिटिव एनर्जी का बना रहता है फ्लो।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई लोग अपने घरों में वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखते हैं, ताकि उसके घर में हमेशा सुख-शांति का माहौल बना रहे। कहा जाता है कि अगर व्यक्ति की सुबह की शुरुआत सही हुई है, तो उसका पूरा दिन अच्छा जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं सुबह की शुरुआत में कौन-से कार्य नहीं करना चाहिए, वरना आपको काफी बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

    न करें ये गलती

    कई बार हम सुबह उठते ही आईने में अपना चेहरा देखते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना काफी अशुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार सुबह उठकर आईना देखने से आपको इसके काफी नकारात्मक परिणाम अपने जीवन पर देखने को मिलते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपनी इस गलती में जरूर सुधार कर लेना चाहिए।

    (Picture Credit: Freepik)

    नहीं मिलते अच्छे परिणाम

    सुबह-सुबह अगर उठते हुए आप किसी में लड़ाई होते देखते हैं, तो यह भी अच्छा नहीं माना जाता। इसका असर आपके पूरे दिन पर पड़ सकता है और पूरे दिन तनाव बना रहता है। साथ ही वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, सुबह के समय बंद घड़ी को देखने से भी व्यक्ति को अच्छे परिणाम नहीं मिलते।

    (Picture Credit: Freepik)

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: करियर-कारोबार में आ रही है अड़चन, तो ये वास्तु उपाय आएंगे आपके काम

    इन चीजों का दिखना है अशुभ

    सुबह के समय गंदे बर्तनों को देखना भी शुभ नहीं माना जाता। इसलिए हमेशा रात में ही बर्तनों को साफ करके सोना चाहिए। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में सुबह उठते ही कूड़ेदान और झाड़ू का दिखना भी शुभ नहीं माना गया। ऐसे में कूड़ेदान और झाड़ू को ऐसे स्थान पर न रखें जहां सुबह उठते ही आपकी दृष्टि इनके ऊपर पड़े। 

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    सोने से पहले जरूर करें ये काम

    अगर सुबह उठकर आपको अपना कमरा या घर बिखरा हुआ दिखता है, तो यह काफी अशुभ माना जाता है। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में सुबह-सुबह झड़े हुए बालों को देखना भी अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप हमेशा अपना कमरा साफ करके ही सोएं।

    यह भी पढ़ें - Vastu tips for job: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही है जॉब, तो आज ही फॉलो करें ये वास्तु टिप्स

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'