यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips: करियर-कारोबार में आ रही है अड़चन, तो ये वास्तु उपाय आएंगे आपके काम
कई बार मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार परिणाम नहीं मिलते जो निराशा का कारण बन सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करियर या फिर कारोब ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू धर्म की प्राचीन प्रणाली है वास्तु शास्त्र।
- सकारात्मकता बनाए रखते हैं वास्तु टिप्स।
- करियर की दिक्कतें हो सकती हैं दूर।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माना जाता है कि अगर जीवन में वास्तु शास्त्र के नियमों को अपनाया जाए, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स (Vastu Remedies) बताने जा रहे हैं, जिनका पालन करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।
करियर में मिलेगी कामयाबी
अगर आपकी सफलता में किसी तरह की बाधा आ रही है, तो इसके लिए घर की पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र स्थापित करें। इसी के साथ अगर आपका घर पूर्व मुखी है, तो मेन गेट पर सूर्यदेव का चित्र या प्रतिमा लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। इस वास्तु उपाय को करने से आपको नौकरी या कारोबार में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
.jpg)
जरूर करें ये काम
कई बार घर में मौजूद नकारात्मकता भी आपकी सफलता प्राप्ति में अड़चन पैदा कर सकती है। ऐसे में आपको रोजाना पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर घर में पौछा लगाना चाहिए। इसी के साथ गुरुवार के दिन पानी में हल्दी मिलाकर पूरे घर पर छिड़क दें। ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिल सकता है और काम में आ रही अड़चन दूर हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: क्या आप भी बाथरूम में रखतें हैं खाली बाल्टी… पैसों की कमी, निगेटिव थॉट्स कर देंगे परेशान
.jpg)
रखें इन बातों का ध्यान
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अपने घर की पूर्व दिशा में कभी भी खराब पड़े सामान या फिर कबाड़ की चीजों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी के बहाव में रुक सकता है और आपको काफी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें और भी
इसी के साथ घर के मध्य भाग को भी जितना हो सके उतना खाली रखें, क्योंकि यहां ज्यादा सामान रखने से सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है। आपको घर के इन हिस्सों में सफाई और व्यवस्था का ध्यान रखना चाहिए, ताकि घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लों बना रहे और आपको अच्छे परिणाम मिल सकें।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'