Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 06:14 PM (IST)

    सनातन धर्म के कई पेड़-पौधे पूजनीय हैं जिनका विशेष महत्व है। इनमें तुलसी का पौधा भी शामिल है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष ...और पढ़ें

    तुलसी से जुड़े इन नियम का करें पालन
    तुलसी से जुड़े इन नियम का करें पालन

    HighLights

    1. तुलसी का पौधा पूजनीय है।
    2. इस पौधे को शुभ दिशा में लगाना चाहिए।
    3. इसके पास कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि रोजाना तुलसी की पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी के नियम के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu tips) के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास कुछ चीजों को चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कुछ चीजों को रखने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामान करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तुलसी (Tulsi plant rules) के पास किन चीजों को रखने से अशुभ परिणाम मिलते हैं?

    मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर ही होता है। इसलिए भूलकर भी तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान रखने से साधक को मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है और जीवन में धन की कमी हो सकती है।

    (Pic Credit- Freepik)

    यह भी पढ़ें: Tulsi Mantra: गुरुवार के दिन पूजा के समय करें मां तुलसी के नामों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    जीवन में आ सकती है समस्या

    इसके अलावा तुलसी के पौधे के पास काले रंग की चीजों को भी नहीं रखना चाहिए। काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और जीवन में कई तरह की समस्या आ सकती है।

    नकारात्मक ऊर्जा होगी उत्पन्न

    ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पास कांटेदार पौधे से रखने से नकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती है, जिसकी वजह से घर में मां लक्ष्मी का वास नहीं होगा।    

    मां लक्ष्मी का होगा अपमान

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास जूते और चप्पल भी नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

    किस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा?

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा शुभ दिशा में लगाने से शुभ परिणाम मिलते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रही है। इस पौधे को उत्तर या पूर्व में दिशा में लगाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी के पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Tulsi Puja: पॉजिटिव एनर्जी के लिए तुलसी के पास रख दें ये चीजें, छट जाएंगे दुख के बादल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'