Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 5 चीजें, कामों में आ सकती हैं रुकावटें

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 11:46 AM (IST)

    ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के नियम को पालन न करने से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुख मिलते हैं लेकिन नियम को नजरअंदाज करने से ...और पढ़ें

    Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के इन नियम का करें पालन (Pic Credit- Freepik)
    Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के इन नियम का करें पालन (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र का अधिक महत्व है।
    2. इसके नियम का पालन जरूर करना चाहिए।
    3. सुबह उठते ही कुछ चीजों को नहीं देखना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में हर कोई इंसान चाहता है कि उसका जीवन खुशहाल हो। उसे किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, लेकिन अगर आप वास्तु के नियम का पालन नहीं करते हैं, तो इससे आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं और मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते ही कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि कुछ चीजों को देखने से मन में नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही दिन खुशियों से भरा नहीं होता है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि सुबह उठते ही किन चीजों को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए?

    (Pic Credit- Freepik)

    भूलकर भी न देखें ये चीजें

    • वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार, रात के समय जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। अगर किसी वजह से रात को जूठे बर्तन साफ नहीं कर पाएं, तो उन्हें सुबह उठते के साथ ही न देखें। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठने के साथ ही जूठे बर्तनों को देखने से मन में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रात को जूठे बर्तन छोड़ने से घर में मां अन्नपूर्णा का वास नहीं होता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को जीवन में अन्न की कमी का सामना करना पड़ सकता है।  

    यह भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: रसोई में खत्म होने से पहले खरीद लाएं ये चीजें, नाराज नहीं होंगी देवी अन्नपूर्णा

    • वास्तु शास्त्र की मानें तो घर या ऑफिस में बंद घड़ी को रखना अशुभ माना जाता है। घड़ी को लगाने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है। सुबह उठते ही बंद घड़ी को देखने से दिन खराब हो सकता है और कामों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपके भी घर में बंद घड़ी है, तो उसे ठीक करवा लें या घर से बाहर निकाल दें।  
    • इसके अलावा सुबह उठते ही अपनी या किसी व्यक्ति की परछाई को देखना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, परछाई को देखने से कामों को पूरा करने के लिए समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
    • इसके अलावा उठते ही कूड़ेदान और झाड़ू को भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों को देखने से व्यक्ति आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किसी को गिफ्ट में न दें ये चीजें, वरना देने और लेने वाले की बढ़ जाएंगी मुसीबतें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

     

    खबरें और भी