Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिना तोड़-फोड़ वाले वास्तु टिप्स… इनको घर में रख लिया, तो मिलेगी पॉजिटिवटी और आएगा पैसा

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 08:00 AM (IST)

    क्या घर में जाते ही आपको लो एनर्जी फील होने लगती है। क्या आपको भी सारी सुख-सुविधाएं होने के बाद भी मजा नहीं आ रहा है। अनजाना डर और बेचैनी रहती है। सुख ...और पढ़ें

    घर का वातावरण सुखद हो जाएगा और मिलेगी मानसिक शांति।
    घर का वातावरण सुखद हो जाएगा और मिलेगी मानसिक शांति।

    HighLights

    1. वास्तु बिगड़ जाए, तो घर में नहीं मिलती है शांति।
    2. मानसिक परेशानियों में उलझा रहता है इंसान।
    3. ये छोटे-छोटे उपाय दिलाएंगे तकलीफों से राहत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर बहुत अच्छा बना लिया है। सुख-सुविधाओं की सारी चीजों की व्यवस्था भी कर ली है। मगर, घर में घुसने के बाद अच्छा नहीं लगता है। पॉजिटिविटी महसूस नहीं होती है। काफी कोशिशें करने के बाद भी समृद्धि नहीं आ रही है और बेचैनी लगी रहती है, तो आपको कुछ वास्तु टिप्स अपनाने चाहिए।

    इनसे आपके घर का वातावरण सुखद हो सकता है और मानसिक शांति मिल सकती है। वास्तु के ये छोटे-छोटे उपाय आपके आप घर की निगेटिविटी को दूर करेंगे, जिससे आप सुख के साथ रह सकेंगे।

    मछली घर लगाएं

    घर में उत्तर-पूर्व दिशा में मछलीघर रखना शुभ माना जाता है। मगर, मछलियों की नियमित देखभाल का ध्यान जरूर रखें। मछलियों की हलचल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है और घर में सुख-समृद्धि लाती है।

    पूजा घर में घंटी लगाएं

    पूजा स्थल में घंटी लगाएं और रोजाना इसे बजाएं। घंटी की आवाज नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक माहौल बनाती है। इसे आप डोर बेल के विकल्प के रूप में मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं।

    घर में रखें बांसुरी

    वास्तु के अनुसार, बांसुरी को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसे मुख्य द्वार पर या पूजा घर में रख सकते हैं। भगवान कृष्ण के प्रेम का प्रतीक बांसुरी बांसुरी समृद्धि को आकर्षित करती है।

    सकारात्मक ऊर्जा लाता है मोर पंख

    घर के दक्षिण-पूर्व या पूजा स्थान में मोर पंख को रखना अत्यधिक शुभ माना जाता है। यह घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है। बच्चों के स्टडी रूम में मोर पंख रखने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है और वे अपनी पढ़ाई में ज्यादा बेहतर तरीके से फोकस कर पाते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Puja Vastu Tips: पूजा में रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान, देवी-देवताओं की कृपा से बनी रहेगी खुशहाली

    मां लक्ष्मी के चरण बनाना

    घर के अंदर लक्ष्मी जी के चरणों का प्रतीक बनाना या लक्ष्मी पादुका रखना शुभ होता है। मगर, यह ध्यान रखना चाहिए कि इसे हमेशा साफ-सुथरा रखें। यह घर में धन और समृद्धि का प्रवाह बढ़ाता है।

    झाडू को खड़ा न रखें

    घर की साफ-सफाई के लिए झाडू तो हर घर में लगाई ही जाती है। यह घर की गंदगी को साफ करने के अलावा नकारात्मक ऊर्जा को भी हटाती है। इसे ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां सबकी नजर न पड़े। झाडू को खड़ा करके भी नहीं रखना चाहिए, इससे धन हानि हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें इस स्तुति और मंत्रों का जप, मिलेगा मनचाहा वर

    घोड़े की नाल लगाएं

    घोड़े की नाल को उत्तर या पश्चिम दिशा में घर के मुख्य द्वार पर उल्टा लगाना वास्तु दोष दूर होता है। घोड़े की नाल बुरी नजर से बचाती है और निगेटिविटी को दूर करती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।