Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aparajita Plant Tips: घर की किस दिशा में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा, ताकि मिले अच्छे परिणाम

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 05:00 PM (IST)

    अपराजिता का फूल (Vastu Tips For Aparajita) दो तरह का होता है एक गहरे नीले रंग का और दूसरा सफेद रंग का। अगर आप अपने घर में अपराजिता का पौधा लगाने का मन ...और पढ़ें

    Aparajita Plant Vastu Tips in hindi (Picture Credit: Freepik)
    Aparajita Plant Vastu Tips in hindi (Picture Credit: Freepik)

    HighLights

    1. वास्तु के अनुसार घर में लगाना चाहिए अपराजिता का पौधा।
    2. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से मिलते हैं कई शुभ परिणाम।
    3. शनि देव को अर्पित किया जाता है अपराजिता का फूल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर में पेड़-पौधे लगाने के लिए भी कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का ध्यान रखने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। आज हम आपको अपराजिता के पौधे से संबंधित कुछ वास्तु नियम बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। 

    मिलते हैं ये फायदे

    घर में अपराजिता का पौधा लगाने से व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा के संचार को भी बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर रखता है। माना जाता है कि घर में अपराजिता का पौधा लगाने से व्यक्ति के करियर में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

    (Picture Credit: Freepik)

    किस दिशा में लगाएं पौधा

    वास्तु शास्त्र में अपराजिता का पौधा लगाने के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना गया है। क्योंकि वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, यह दिशा देवी-देवताओं की देशा मानी गई है। ऐसे में इस दिशा में पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

    साथ ही और नकारात्मकता भी दूर होती है। वहीं वास्तु शास्त्र में अपराजिता लगाने के लिए पूर्व दिशा भी शुभ मानी गई है। इस दिशा से अपराजिता का पौधा लगाने से सुख-शांति और समृद्धि में वृद्धि हो सकती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: सिर्फ पैसा ही नहीं मनी प्लांट और भी कई चीजें लाता है, जानिए किस दिशा में लगाएं

    रखें इन बातों का ध्यान

    अपराजिता के पौधे कभी भी पश्चिम या फिर दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ सकता है और आपके जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।

    खबरें और भी

    साथ ही यह भी माना गया है कि आपको शनिवार के दिन अपराजिता का पौधा लगाने से काफी लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही शनि देव की पूजा में अपराजिता का फूल अर्पित करने से शनिदेव की कुदृष्टि आपके ऊपर नहीं पड़ती।

    यह भी पढ़ें - गुरुवार की पूजा में जरूर करें केले के पेड़ से जुड़े ये उपाय, हर समस्या को होगा समाधान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।