Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips For Broom: भूलकर भी इस जगह पर न रखें झाड़ू, जरूर ध्यान रखें ये वास्तु नियम

    By Shivani SinghEdited By:
    Updated: Sat, 23 Apr 2022 03:38 PM (IST)

    Vastu Tips For Broom वास्तु शास्त्र में झाड़ू रखने और लगाने के भी कुछ नियम बताए गए हैं। क्योंकि इसे व्यक्ति की सुख-समृद्धि और खुशहाली से जोड़कर देखा ज ...और पढ़ें

    Vastu Tips: झाड़ू संबंधी इन वास्तु नियमों का करें पालन
    Vastu Tips: झाड़ू संबंधी इन वास्तु नियमों का करें पालन

    नई दिल्ली, Vastu Tips For Broom:  सफाई के लिए झाड़ू का इस्तेमाल तो हर घर या फिर ऑफिस में किया जाता है। वास्तु के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू का इस्तेमाल करके घर की दरिद्रता को हटाया जाता है। इसलिए इसका बहुत अधिक महत्व है। वास्तु के अनुसार, झाड़ू से संबंधित भी कुछ नियम है जिनका पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। जानिए झाड़ू रखने की सही दिशा के साथ कुछ नियम।

    झाड़ू को इस दिशा में न रखें

    वास्तु के मुताबिक झाड़ू भी रखने की सही दिशा होती है। झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इसे देवी-देवताओं की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में रखने से भगवान का आगमन नहीं होता है।

    वास्तु के मुताबिक, झाड़ू को किचन में भी नहीं रखना चाहिए। इसे किचन में रखने से गंदगी बढ़ती है जिससे परिवार के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही अन्न की कमी होने लगती है। इसलिए खुशहाल जीवन के लिए किचन में कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।

    झाड़ू रखने की सही दिशा

    घर में हमेशा झाड़ू को दक्षिण दिशा या फिर पश्चिम-दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।

    झाड़ू रखने का सही तरीका

    वास्तु में झाड़ू रखने का भी सही तरीका बताया गया है। इसके अनुसार झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए, जिससे हर किसी की नजरों पर न पड़े। इसके अलावा झाड़ू को हमेशा लिटा कर रखना चाहिए। माना जाता है कि खड़ी झाड़ू रखने से घर में दरिद्रता का वास हो जाता है।

    खबरें और भी

    ऐसी झाड़ू तुरंत दें फेंक

    अगर आपके घर में टूटी या फिर खराब झाड़ू है तो इसे तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि इससे सफाई करने से आपके घर में सिर्फ और सिर्फ परेशानियों का ही वास होगा।

    इन बातों का भी रखें ध्यान

    वास्तु के अनुसार, हमेशा झाड़ू का सम्मान करना चाहिए। कभी भी इससे पैर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इसे मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है।

    नई झाड़ू हमेशा शनिवार के ही दिन खरीदकर लानी चाहिए।

    वास्तु के अनुसार, सूर्यास्त होने के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी भी घर से चली जाती हैं।

    Pic Credit- Instagram/broomcraft1178

    डिसक्लेमर'

    इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'