Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vastu Tips For clock: क्या घर में लगा सकते हैं एक से ज्यादा घड़ी, यहां पढ़ें वास्तु नियम

    Updated: Wed, 24 Sep 2025 11:19 AM (IST)

    कई अपने घरों में लोग तरह-तरह की घड़ी लगाना पसंद करते हैं जो टाइम तो बताती ही है साथ ही घर की शोभा बढ़ाने का भी काम करती है। वास्तु शास्त्र में घड़ी से ...और पढ़ें

    Vastu Tips For wall clock in hindi
    Vastu Tips For wall clock in hindi

    HighLights

    1. वास्तु नियमों का ध्यान रखने से आती है सुखहाली।
    2. वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं घड़ी से संबंधित नियम।
    3. इनका ध्यान रखने पर नहीं लगता वास्तु दोष।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा माना जाता है कि अगर आप घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। जिससे सुख-शांति का माहौल बना रहता है। ऐसे में घड़ी से संबंधित कुछ वास्तु नियम (Vastu Tips) बताने जा रहे हैं। जिसमें यह बताया गया है कि घर में कितनी घड़ी लगाना अच्छा होता है और इसे किस दिशा में लगाना शुभ होगा।

    कितनी होनी चाहिए घड़ी?

    वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर में एक से अधिक घड़ी रखी जा सकती है, लेकिन इसके साथ ही कुछ वास्तु नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको इससे उत्पन्न वास्तु दोष का सामना न करना पड़े। ऐसे में आपको कुछ जरूरी वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए हर कमरे में एक-एक घड़ी हो सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा संख्या में भी घड़ी नहीं होनी चाहिए।

    क्या है सही दिशा

    आप घर की उत्तर दिशा में घड़ी लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इस दिशा को शुभ माना गया है। इस दिशा को तरक्की और धन से जोड़कर देखा जाता है। इसके साथ ही पूर्व और पश्चिम दिशा में भी घड़ी लगाना शुभ माना गया है। लेकिन घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ सकता है।

    (Picture Credit: Freepik)

    जरूर रखें इन बातों का ध्यान

    वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में कभी भी खराब, रुकी हुई या टूटी-फूटी घड़ी को नहीं रखना चाहिए। इससे आपके दुर्भाग्य में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में या तो इसे ठीक करवा लेना चाहिए या फिर घर से बाहर कर देना चाहिए।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही अगर आपके घर में एक से ज्यादा घड़ियां हैं और यह अलग-अलग टाइम दिखा रही हैं, तो इसे भी ठीक नहीं माना जाता। इससे तनाव की स्थिति बढ़ सकती है। मुख्य दरवाजे के ठीक सामने भी घड़ी लगाना शुभ नहीं माना गया। वहीं घर में गोल आकार की घड़ी लगाना सबसे उत्तम माना गया है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Dosh Upay: वास्तु दोष का कारण हो सकते हैं घर में दिख रहे ये संकेत, न करें नजरअंदाज

    यह भी पढ़ें - इंटरव्यू या जरूरी काम पर जाने से पहले अपनाएं ये टिप्स, खुल जाएंगे सफलता के रास्ते

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।