Vastu Dosh Upay: वास्तु दोष का कारण हो सकते हैं घर में दिख रहे ये संकेत, न करें नजरअंदाज
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है। ऐसे में अगर आप इन दिशाओं से संबंधित नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको वास्तु दोष का सामना नहीं करना प ...और पढ़ें

HighLights
- घर में वास्तु दोष होने पर बढ़ सकती हैं मुसीबतें।
- वास्तु दोष लगने पर मिलने लगते हैं कुछ संकेत।
- दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये उपाय।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपने घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बना रहता है। वहीं इन नियमों की अनदेखी करने पर आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है, तो कई समस्याओं का कारण बन जाता है। ऐसे में अगर आपको भी ये संकेत मिल रहे हैं, इससे बचने के लिए आपको ये उपाय करने चाहिए।
मिलता है ये संकेत
घर में बिना वजह घर में क्लेश की स्थिति बने रहना भी वास्तु दोष का ही एक लक्षण है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा से संबंधित नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इस दिशा में आपको भारी सामान रखना चाहिए और विधिवत रूप से वास्तु पिरामिड स्थापित करना चाहिए।

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
ऐसे दूर करें वास्तु दोष
वास्तु दोष के कारण घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं और कोई-न-कोई सदस्य हमेशा बीमार बना रहता है। ऐसे में आपको इस बात का पूर्ण रूप से ध्यान रखना चाहिए कि आपके ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में टॉयलेट नहीं होना चाहिए। यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है। आपको वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।
धन संबंधी समस्या से मिलेगा छुटकारा
घर में वास्तु दोष के होने पर व्यक्ति को धन संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इससे बचने के लिए आपको उत्तर दिशा के नियमों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस दिशा का कुबेर देव से जोड़कर देखा गया है। इस दिशा में साफ-सफाई रखें और वास्तु यंत्र की स्थापना करें।
खबरें और भी
.jpg)
कर सकते हैं ये उपाय
घर में वास्तु दोष लगने पर आप वास्तु शांति का पाठ करवा सकते हैं। वास्तु दोष से बचने के लिए कपूर जलाएं, घर के कोने-कोने में दिखाएं। घर को साफ-सुथरा और हवादार रखें। घर में तुलसी व हरे पौधे लगाएं और सुबह-शाम तुलसी पर दीपक भी जलाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर करने में मदद मिल सकती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास भी बना रहता है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में अचानक कांच का टूटना देता है क्या संकेत, जानिए ऐसे में क्या करें
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में कछुए की मूर्ति रखने से मिलते हैं कई फायदे, इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।