यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips for Home: घर की उत्तर दिशा में रख दें ये चीजें, हर तरफ से मिलेगा लाभ
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को विशेष महत्व दिया जाता है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार मानी गई है। ऐसे में अगर आप इस दिशा में वास्तु के नि ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु शास्त्र में हर दिशा का माना गया है महत्व।
- वास्तु नियमों का ध्यान रखने से आती है सुख-समृद्धि।
- उत्तर दिशा में भी जरूर रखें वास्तु नियमों का ध्यान।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माना जाता है कि अगर आप अपने घर व कार्यक्षेत्र में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे पॉजीटिव एनर्जी का प्रवाह बना रहता है। साथ ही इससे खुशनुमा माहौल भी देखने को मिलता है। ऐसे में आप हर दिशा में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे आपको कई अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। आज हम आपको उत्तर दिशा से संबंधित वास्तु नियम बताने जा रहे हैं।
नहीं होगी आर्थिक तंगी
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार अगर आप घर की उत्तर दिशा में धन या तिजोरी आदि रखते हैं, तो इससे आपके ऊपर कुबेर देव और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही आप इस दिशा में माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र भी स्थापित कर सकते हैं, जिससे आपको लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
.jpg)
कौन-से पौधे रखें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक आप उत्तर दिशा में मनी प्लांट और तुलसी के पौधे रख सकते हैं। जहां मनी प्लांट को धन वृद्धि से जोड़कर देखा जाता है, वहं सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसे में इस दोनों पौधों को उत्तर दिशा में रखने से आपको विशेष लाभ देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - Holi 2025 Upay: होली से पहले घर लाएं ये चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की कमी
रसोई से संबंधित नियम
वास्तु के अनुसार, आपकी रसोई भी उत्तर दिशा में ही होनी चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है, जिससे व्यक्ति को कभी अन्न की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
खबरें और भी
.jpg)
रख सकते हैं ये चीजें
वास्तु के अनुसार आप उत्तर दिशा में छोटा-सा फाउंटेन, धातु से बना या क्रिस्टल का कछुआ, आईना आदि रख सकते हैं। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि घर की उत्तर दिशा में जूते-चप्पल, कूड़ेदान या भारी सामान आदि न रखें, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अवरुद्ध हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये 4 पौधे, वरना रुका जाएगा प्रमोशन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।