Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: नकारात्मकता दूर करने के लिए घर में लगाएं ये चीजें, पॉजिटिविटी से भर जाएगा माहौल

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 08:49 PM (GMT+05:30)

    वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु के नियमों का ध्यान रखने पर व्यक्ति को घर और कार्यक्षेत्र में कई लाभ देखने को म ...और पढ़ें

    Vastu tips for Negative Energy नकारात्मकता दूर करने के लिए घर में लगाएं ये चीजें।
    Vastu tips for Negative Energy नकारात्मकता दूर करने के लिए घर में लगाएं ये चीजें।

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र में शुभ मानी गई हैं बहुत-सी चीजें।
    2. वास्तु के अनुसार चीजें रखने से बढ़ती है पॉजिटिविटी।
    3. वास्तु के अनुसार, घर में रख सकते हैं ये शुभ चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu tips for Negative Energy: यदि किसी व्यक्ति के घर में नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त हो जाए तो उसे कई  तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वास्तु के अनुसार इस चीजों को घर में रखकर नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

    लगाएं ये तस्वीर

    सूर्य देव के साथ सात घोड़ों की तस्वीर को घर में लगाने से  सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस तस्वीर को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसके साथ ही लिविंग रूम में अपने परिवार की तस्वीर लगाने से रिश्तों में मजबूती आती है और सकारात्मकता भी बढ़ती है।

    तुलसी का पौधा जरूर लगाएं

    वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।

    जलाएं ये धूपबत्ती 

    घर से निगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आप सुगंधित धूपबत्ती और अगरबत्ती जला सकते हैं। ऐसा करने से नींद भी अच्छी आती है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। चंदन या लोबान की धूप का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा माना जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Tulsi Ke Upay: तुलसी के इन उपायों से वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां, आर्थिक तंगी होगी दूर

    घोड़े की नाल है शुभ

    घोड़े की नाल को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप अपने घर में  घोड़े की नाल लगाते हैं, तो इससे सभी प्रकार की नकारात्मकता आपके घर से दूर बनी रहती है। वास्तु के अनुसार घोड़े की नाल को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। काले घोड़े की नाल लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति के घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'