यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu Tips For Home: इन वास्तु नियमों की न करें अनदेखी, वरना रुक सकती है बरकत
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व माना गया है। साथ ही वास्तु शास्त्र (Vastu Tips for home) में यह भी बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु नियमों का ध्यान रखने से मिलते हैं कई लाभ।
- वास्तु नियमों की अनदेखी पर हो सकता है नुकसान।
- घर में वास्तु दोष होने पर मिलने लगते हैं ये संकेत।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा माना जाता है कि अगर आप अपने घर में वास्तु नियमों का ध्यान रखने पर पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बना रहता है। लेकिन अगर वहीं आप कुछ नियमों की अनदेखी करते हैं, तो इससे आपके कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
मिलके हैं ये संकेत
घर में वास्तु दोष के होने पर बिना वजह घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है और घर का कोई-न-कोई हमेशा बीमार बना रहता है। इसी के साथ वास्तु दोष के होने पर व्यक्ति को धन संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
.jpg)
न करें ये गलतियां
घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में होने पर व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में माना गया है कि तिजोरी कभी भी इस तरह से न रखें कि वह पश्चिम या दक्षिण की ओर खुले। इससे धन की हानि हो सकती है। इसके साथ ही अगर आपके घर में नल से लगातार पानी टपकता रहता है, तो यह भी धन हानि का एक संकेत माना जाता है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में पितरों की तस्वीर लगाने से पहले जानें नियम, वरना बढ़ सकती हैं समस्याएं
रखें इस बात का ध्यान
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार का विशेष महत्व माना गया है, क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। ऐसे में अगर घर का मुख्य द्वार गंदा, जर्जर या अव्यवस्थित हालत में होता है, तो आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें और भी
इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि आपका मेन गेट साफ-सुथरा और व्यवस्थित हो। इसके साथ ही घर में बंद घड़ी, टूटा आईना, टूटे बर्तन या खराब पड़ा इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से बना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
.jpg)
करें ये उपाय
घर में वास्तु दोष लगने पर घर में वास्तु शांति का पाठ करवाना चाहिए। साथ ही चांदी की वास्तु बनाकर घर के ईशान कोण में रख दें। इसी के साथ कपूर का दीपक जलाकर इसे घर के कोने-कोने में दिखाएं। यह उपाय वास्तु दोष दूर करने में मदद कर सकता है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।
यह भी पढे़ं - Mandir Vastu Tips: घर के मंदिर में किन मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए साथ, मिल सकते हैं बुरे परिणाम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।