यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kitchen Vastu Tips: रसोई में खत्म होने से पहले खरीद लाएं ये चीजें, नाराज नहीं होंगी देवी अन्नपूर्णा
मां अन्नपूर्णा अन्न की देवी मानी गई हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार घर की रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। ऐसे में किचन में कुछ नियमों का ध्यान ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु नियमों की अनदेखी करने पर लगता है वास्तु दोष।
- हिंदू धर्म में रसोई में माना जाता है मां अन्नपूर्णा का वास।
- वास्तु के अनुसार, किचन में हमेशा भरकर रखें ये चीजें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु में किचन (Vastu Tips for Kitchen) को भी घर के एक जरूरी हिस्से के रूप में देखा जाता है। ऐसे में अगर आप अपने किचन में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो मां अन्नपूर्णा के साथ-साथ धन की देवी का भी आशीर्वाद मिलता है। वहीं इन नियमों की अनदेखी करने पर व्यक्ति को भारी वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किचन के कुछ वास्तु नियम।
कभी खत्म न होने दें ये चीज
नमक न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि वास्तु में नकारात्मकता दूर करने के लिए नमक से संबंधित कई उपाय बताए गए हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि अपनी रसोई में कभी नमक को खत्म नहीं होने देना चाहिए, वरना इसका प्रभाव परिवार के सदस्यों पर पड़ सकता है।
.jpg)
क्या कहता है वास्तु शास्त्र
हल्दी हमारी रसोई का एक जरूरी मसाला है, जो गुणों से भी भरपूर है। इसका इस्तेमाल मसाले के अलावा औषधि के रूप में भी किया जाता है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई में कभी भी हल्दी को खत्म नहीं होने देना चाहिए। इसलिए इसके खत्म होने से पहले ही घर में हल्दी लाकर रख लें।
यह भी पढ़ें - Puja Vastu Tips: पूजा में रखें इन वास्तु नियमों का ध्यान, देवी-देवताओं की कृपा से बनी रहेगी खुशहाली

(Picture Credit: Freepik)
सदस्यों पर पड़ता है असर
वास्तु शास्त्र में रसोई में चीनी का खत्म होना भी शुभ नहीं माना गया है। इसका सीधा प्रभाव परिवार के सदस्यों पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में चीनी खत्म होने से पहले ही इसे खरीदकर ले आना चाहिए, ताकि आपको किसी तरह के नकारात्मक परिणाम न मिलें।
खबरें और भी

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
हमेशा भरी रखें ये चीज
वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, अपनी रसोई में एक पानी का बर्तन भी जरूर भरकर भी रखना चाहिए और इसे कभी खाली नहीं होने देना चाहिए। इसी के साथ चावल और आटे को भी अपनी रसोई में कभी खत्म न होने दें। क्योंकि इन चीजों को चंद्रमा और शुक्र से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इन चीजों के खत्म होने पर आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें - बिना तोड़-फोड़ वाले वास्तु टिप्स… इनको घर में रख लिया, तो मिलेगी पॉजिटिवटी और आएगा पैसा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'